Tuesday, April 07, 2026
BREAKING
बंगाल SIR : न्यायिक निर्णय प्रक्रिया पूरी होने के बाद 90 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए सुप्रीम कोर्ट आज से सबरीमाला मामले की लंबे समय से लंबित समीक्षा पर करेगा सुनवाई पहले आजमगढ़ के नाम पर लोग होटल में कमरा नहीं देते थे, आज आपका स्वागत होगा: सीएम योगी विदेश सचिव विक्रम मिस्री 8–10 अप्रैल को अमेरिका दौरे पर पीएम मोदी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दिया संदेश, कहा- ‘स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए मिलकर करें काम’ पश्चिम एशिया से एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की आज 32 उड़ानें गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं अमरावती बनी आंध्र प्रदेश की स्थायी राजधानी, केंद्र ने जारी किया नोटिफिकेशन दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया तेज आंधी का अलर्ट भूटान में विकास परियोजनाओं के लिए भारत ने दी आर्थिक सहायता

राष्ट्रीय

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया तेज आंधी का अलर्ट

07 अप्रैल, 2026 01:07 PM

दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में मंगलवार सुबह बारिश हुई, जिससे बढ़ते तापमान से लोगों को राहत मिली। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने 7 और 8 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवा, बादल छाए रहने, बारिश और कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

आईएमडी के अनुसार, इन दो दिनों में एक या दो बार बारिश या आंधी-तूफान की संभावना भी जताई है। 9 अप्रैल को भी आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। इसके बाद 10 और 11 अप्रैल को मौसम साफ होने की उम्मीद है और तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम में यह बदलाव सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है। इसके चलते हवा की रफ्तार बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है, जिससे खासकर सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होगी।

इससे पहले सोमवार को मौसम सामान्य रहा। सुबह न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, 7 अप्रैल को न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री और अधिकतम लगभग 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं 8 अप्रैल को तापमान और गिर सकता है, जिसमें न्यूनतम 18 डिग्री और अधिकतम करीब 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

बंगाल SIR : न्यायिक निर्णय प्रक्रिया पूरी होने के बाद 90 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए

बंगाल SIR : न्यायिक निर्णय प्रक्रिया पूरी होने के बाद 90 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए

सुप्रीम कोर्ट आज से सबरीमाला मामले की लंबे समय से लंबित समीक्षा पर करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट आज से सबरीमाला मामले की लंबे समय से लंबित समीक्षा पर करेगा सुनवाई

पहले आजमगढ़ के नाम पर लोग होटल में कमरा नहीं देते थे, आज आपका स्वागत होगा: सीएम योगी

पहले आजमगढ़ के नाम पर लोग होटल में कमरा नहीं देते थे, आज आपका स्वागत होगा: सीएम योगी

विदेश सचिव विक्रम मिस्री 8–10 अप्रैल को अमेरिका दौरे पर

विदेश सचिव विक्रम मिस्री 8–10 अप्रैल को अमेरिका दौरे पर

पीएम मोदी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दिया संदेश, कहा- ‘स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए मिलकर करें काम’

पीएम मोदी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दिया संदेश, कहा- ‘स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए मिलकर करें काम’

गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

अमरावती बनी आंध्र प्रदेश की स्थायी राजधानी, केंद्र ने जारी किया नोटिफिकेशन

अमरावती बनी आंध्र प्रदेश की स्थायी राजधानी, केंद्र ने जारी किया नोटिफिकेशन

सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र पर साधा निशाना, पाक मंत्री की 'धमकी' पर उठाए सवाल

सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र पर साधा निशाना, पाक मंत्री की 'धमकी' पर उठाए सवाल

दिल्ली विधानसभा सुरक्षा मामला: नकाबपोश व्यक्ति गिरफ्तार, वाहन जब्त

दिल्ली विधानसभा सुरक्षा मामला: नकाबपोश व्यक्ति गिरफ्तार, वाहन जब्त

गेहूं-चावल का स्टॉक भरपूर, कमजोर तबकों को उपलब्ध कराया जा रहा अनाज: भारत सरकार

गेहूं-चावल का स्टॉक भरपूर, कमजोर तबकों को उपलब्ध कराया जा रहा अनाज: भारत सरकार