Friday, March 27, 2026
BREAKING
अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त ‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना बदलते वैश्विक समीकरणों में घिरा अमेरिका, चीन-रूस से बढ़ी चुनौती CM ने प्रदेशवासियों के साथ मनाया 62वां जन्मदिवस, चिनार का पौधा रोपित कर हरित पहल को दिया बढ़ावा

राष्ट्रीय

‘विकसित भारत जी राम जी' विधेयक पर आक्रोशित कांग्रेस, देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की तैयारी में

17 दिसंबर, 2025 01:42 PM

नई दिल्ली : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) की जगह नया कानून लाने के मोदी सरकार के फैसले से आक्रोशित कांग्रेस बुधवार को इस मसले पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। सरकार ने लोकसभा में मंगलवार को विपक्ष के भारी विरोध के बीच मनरेगा की जगह लेने वाला ‘विकसित भारत जी राम जी विधेयक 2025‘पेश किया। 

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि मनरेगा की जगह नया कानून लाने के विरोध में पार्टी 17 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के स्थापना दिवस, 28 दिसंबर को कांग्रेस महात्मा गांधी के चित्र लेकर प्रत्येक मंडल और गांव में कार्यक्रम आयोजित करेगी।

वेणुगोपाल ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह मनरेगा को समाप्त करना चाहती है। उन्होंने कहा मनरेगा एक ऐतिहासिक कानून है, जिसने लोगों को काम करने का अधिकार दिया है। श्रम की गरिमा को बनाए रखा है और देश भर में करोड़ों ग्रामीण परिवारों को आजीविका सुरक्षा प्रदान की है। 

उन्होंने कहा हमारा संघर्ष किसी साधारण विधेयक का विरोध करना नहीं है, बल्कि एक कठिन परिश्रम से प्राप्त अधिकार की रक्षा करना और उन लाखों लोगों के साथ खड़ा होना है जिनकी आजीविका, गरिमा और आशा मनरेगा पर निर्भर है। कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी की भावना से प्रेरित होकर और भारत के सबसे गरीब लोगों की रक्षा करते हुए इस संघर्ष का नेतृत्व करती रहेगी। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त

पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त

‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी

मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा

दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम

दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम

महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना

महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना

संखी संगम एलुमनी मीट-2026 को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरो पर

संखी संगम एलुमनी मीट-2026 को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरो पर

यूपी रेरा का बड़ा फैसला: नियमों में 10वां संशोधन, घर खरीदारों को बड़ी राहत

यूपी रेरा का बड़ा फैसला: नियमों में 10वां संशोधन, घर खरीदारों को बड़ी राहत

मध्य प्रदेश में युवाओं से अन्याय है एक दिन में दो परीक्षाएं: जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश में युवाओं से अन्याय है एक दिन में दो परीक्षाएं: जीतू पटवारी