Sunday, September 06, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश' प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान की खरीद से संबंधित तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

मनोरंजन

‘जब खुली किताब’ पर फिल्म बनाने का विचार मन में पहले से था

06 मार्च, 2026 05:10 PM

मुंबई : बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता और निर्देशक सौरभ शुक्ला का कहना है कि नाटक जब खुली किताब पर फिल्म बनाने का विचार उनके मन में पहले से था। कभी-कभी किसी कहानी की मंजिल कैमरा शुरू होने से पहले ही तय हो जाती है। जब खुली किताब की यात्रा भी ऐसी ही है। इसकी शुरुआत थिएटर के मंच से हुई थी और अब यह फिल्म के रूप में दर्शकों के सामने आ रही है। इस फिल्म को सौरभ शुक्ला ने लिखा है और इसका निर्देशन भी उन्होंने ही किया है। फिल्म का निर्माण अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट ने शूस्ट्रिंग फि़ल्म प्रोडक्शन के साथ मिलकर किया है। यह फिल्म आज ज़ी5 पर रिलीज़ हुई है। इस फिल्म की खास बात यह है कि यह सौरभ शुक्ला के इसी नाम के मशहूर नाटक पर आधारित है।

यह नाटक पहले आद्यम नाम की थिएटर पहल के तहत मंच पर प्रस्तुत किया गया था, जो आदित्य बिड़ला समूह की पहल है। नाटक की मजबूत कहानी, हास्य और भावनाओं ने अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट का ध्यान खींचा। इसके बाद उन्होंने इस कहानी को फिल्म के रूप में बनाने का फैसला किया। सौरभ शुक्ला ने कहा,इस नाटक को फिल्म बनाने का विचार उनके मन में पहले से था। जब समीर मेरे पास आए और बोले कि वे इसे फिल्म बनाना चाहते हैं, तो मुझे मनाने की ज़रूरत नहीं पड़ी। जब मैं इसे लिख रहा था, तब भी मैं इसे फिल्म की तरह ही सोच रहा था। नाटक इसका एक रूप था, लेकिन मुझे लगता था कि यह कहानी फिल्म भी बन सकती है। अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट के निदेशक समीर नायर ने कहा कि हम हमेशा ऐसी कहानियों को आगे बढ़ाना चाहते हैं जो खत्म होने के बाद भी लोगों के मन में रह जाएं। ‘जब खुली किताब’ में हमें वही बात महसूस हुई। हमें इसकी कहानी, किरदार और भावनाओं पर भरोसा था। इसलिए इसे मंच से फिल्म तक लाना हमें बिल्कुल स्वाभाविक लगा। अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और शूस्ट्रिंग फि़ल्म प्रोडक्शन द्वारा निर्मित जब खुली किताब दिखाती है कि अच्छी कहानियां माध्यम बदलने से नहीं बदलतीं, वे बस लोगों तक पहुंचने का नया तरीका ढूंढ लेती हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री