Monday, July 06, 2026
BREAKING
वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद मृतकों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी, 3,342 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा एफआईआई ने जून के आखिरी पखवाड़े में फाइनेंशियल सर्विसेज और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर्स पर लगाया दांव सोने की सपाट शुरुआत, चांदी का दाम करीब आधा प्रतिशत बढ़ा वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया फीफा वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, रोमांचक मुकाबले में मेक्सिको को 3-2 से हराया होप-ग्रीव्स की साझेदारी ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, कैरेबियाई टीम के नाम रहा एंटिगुआ टेस्ट का तीसरा दिन यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा, लेकिन उम्मीद है स्पेन के खिलाफ मुकाबला अंतिम नहीं होगा: रोनाल्डो पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’ बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

मनोरंजन

‘घर कब आओगे’ गाने के लांच पर भावुक हुए वरुण धवन

03 जनवरी, 2026 09:23 PM

मुंबई। बॉलीवुड स्टार वरूण धवन अपनी आने वाली फिल्म बॉर्डर 2 के गाने ‘संदेशे आते हैं , घर कब आओगे’ के लांच के दौरान भावुक हो गए। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक लोंगेवाला में हुआ, जहां फिल्म बॉर्डर की शूटिंग की गई थी। वरुण ने बताया कि वह बचपन से ही वर्दी पहनने वाले एक सैनिक का किरदार निभाना चाहते थे और बॉर्डर जैसी फिल्मों का उन पर गहरा असर रहा है। वरुण धवन ने सनी देओल की बात का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे सनी सर ने बताया कि उन्होंने बचपन में फिल्म हकीकत देखी और फिर सेना पर फिल्म करने की इच्छा हुई, वैसे ही मैंने बचपन में बॉर्डर देखी और मेरे दिल में भी एक सैनिक का किरदार निभाने की चाह पैदा हुई। यह सब सनी सर की वजह से है।

वरूण धवन ने कहा फिल्म बॉर्डर ने देश के बच्चों और युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाई। फिल्म ने हर बच्चे के मन में सेना के लिए गर्व पैदा किया। हमें लगा कि हमारा देश बहुत ताकतवर है। वरुण ने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा कि मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं ‘घर कब आओगे’ जैसे गाने का हिस्सा बनूंगा या बॉर्डर 2 में लीड रोल निभाऊंगा। उन्होंने कहा कि आज जब मैं हर जगह ऑपरेशन सिंदूर के पोस्टर देखता हूं, तो मुझे अपने देश पर और भरोसा होता है। भारत प्यार, शांति और भाईचारे में विश्वास करता है, लेकिन युवाओं को यह समझाने के लिए बॉर्डर जैसी फिल्में जरूरी हैं कि हमारा देश कितना वीर है। वरुण ने कहा कि जब-जब कोई हमारी धरती की ओर देखेगा, हम उसे करारा जवाब देंगे। बॉर्डर 2 बहुत जरूरी फिल्म है। यदि 1971 में हम किसी और देश को आज़ादी दिलाने के लिए लड़ सकते थे, तो अपने देश की आज़ादी के लिए भी लड़ सकते हैं। फिल्म बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इस फिल्म को जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने टी-सीरीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में वरुण धवन और सनी देओल के साथ दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी नजर आएंगे। यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर