Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

मनोरंजन

‘ओ रोमियो’ की कमाई पहले हफ्ते रही औसत, बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखी बड़ी उछाल

16 फ़रवरी, 2026 06:41 PM

रोमांस और एक्शन से भरपूर शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही है। इसका स्पष्ट प्रमाण बॉक्स ऑफिस पर मिल रही प्रतिक्रिया और कमाई है।

रिलीज के पहले दिन फिल्म की शुरुआत भले ही धीमी रही हो, लेकिन वीकेंड में दर्शकों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली। इस दौरान फिल्म के कलेक्शन में उल्लेखनीय उछाल दर्ज किया गया। नतीजतन, ‘ओ रोमियो’ ने अब तक 35 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।

13 फरवरी को रिलीज हुई ‘ओ रोमियो’ ने पहले हफ्ते 35.51 करोड़ रुपए कमा लिए हैं, जो कि फिल्म की अच्छी शुरुआत का संकेत है। पहले हफ्ते फिल्म औसत रही और रिलीज के पहले दिन 9 करोड़, शनिवार को 14.50 करोड़ और रविवार को 11 करोड़ रुपए की कमाई की। रविवार को फिल्म का कलेक्शन महाशिवरात्रि और भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच से काफी प्रभावित हुआ है।

इस लिहाज से फिल्म के लिए वीकेंड अच्छा साबित हुआ है और कहा जा रहा है कि इस हफ्ते फिल्म का कलेक्शन और भी बढ़ सकता है। इसके साथ ही ‘ओ रोमियो’ बीते 7 सालों में अभिनेता की दूसरी सबसे कम ओपनिंग करने वाली फिल्मों में भी शामिल हो गई है।

भले ही फिल्म का वीकेंड अच्छा रहा, लेकिन पहले दिन की कमाई बाकी फिल्मों के ओपनिंग डे के मुकाबले बहुत कम है। 9 फरवरी 2024 को रिलीज हुई अभिनेता की फिल्म “तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया” ने पहले दिन पूरे विश्व भर में 13 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। 2022 में फ्लॉप रही फिल्म “जर्सी” ने पहले दिन 4 करोड़ कमाए थे, जबकि साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने पहले दिन 20 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया था और बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए आयाम स्थापित किए थे। अब देखना होगा कि औसत शुरुआत के साथ ‘ओ रोमियो’ इस हफ्ते कितना कमा पाती है।

फिल्म की कमाई को बढ़ाने के लिए मेकर्स ने नया ऑफर भी निकाला है, जिसमें अब एक टिकट खरीदने पर दूसरी टिकट मुफ्त मिलेगी, लेकिन टिकट की बुकिंग बुक मॉय शो से ही करनी होगी। बता दें कि फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक विशाल भारद्वाज हैं। फिल्म में नाना पाटेकर और फरीदा जलाल जैसे दिग्गज कलाकारों को भी शामिल किया गया है, लेकिन दोनों का स्क्रीनप्ले टाइम बहुत कम है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद