Monday, March 23, 2026
BREAKING
‘खीर सेरेमनी’ के साथ Delhi Budget Session का शुभारंभ, रेखा गुप्‍ता ने स्कूली छात्राओं को खीर परोसी निर्मला सीतारमण आज संसद में वित्त विधेयक 2026-27 और कॉर्पोरेट कानून संशोधन विधेयक पेश करेंगी शहीद दिवस पर पीएम मोदी ने किया भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नमन, कहा- ‘सामूहिक स्मृति में हमेशा अंकित रहेगा बलिदान’ अंतरराज्यीय नशा तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता, 6.44 किलो चरस मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार हिमाचल में वित्तीय आपातकाल जैसे हालात, घटता बजट चिंता का विषय : संदीपनी भारद्वाज Himachal में बारिश बर्फबारी के आसार, तूफान-आसमानी बिजली का यलो अलर्ट जारी पंजाब पुलिस-बीएसएफ संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान ड्रग नेटवर्क ध्वस्त मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिया संकल्प : ‘बेअदबी’ के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा स्वामी दयानंद की विचारधारा से मिला स्वदेशी और स्वराज का मंत्र : औमप्रकाश धनखड़ मोदी की नीति का असर, ‘तेल की नस’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों पर राहत : अनिल विज

मनोरंजन

‘उडऩे की आशा’ में हिमांशी पराशर की एंट्री

20 फ़रवरी, 2026 07:34 PM

मुंबई : स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘उडऩे की आशा’ में हिमांशी पराशर की सिमरन के रूप में बहुप्रतीक्षित एंट्री होने वाली है। हिमांशी पाराशर की एंट्री कहानी में एक बड़ा मोड़ लेकर आने वाली है। अमृतसर के खूबसूरत बैकड्रॉप पर आधारित इस कहानी में अब एक इमोशनल टर्न देखने को मिलेगा, जहां सचिन (कंवर ढिल्लों) शहर में एक ड्राइवर के तौर पर काम करता नजर आ रहा है, वहीं साइली (नेहा हरसोरा) भी अमृतसर पहुंचती हैं, लेकिन उसे आने वाले बदलावों का जरा भी अंदाजा नहीं है। इस सब के पीछे एक गहरी उथल-पुथल छिपी है। सचिन अपने दिल में एक बड़ा दुख लेकर काम पर निकल गया है, क्योंकि उसे यकीन है कि साइली ने उसे धोखा दिया है और उसका भरोसा तोड़ा है। आमने-सामने बात करने के बजाय उसने दूरी बनाना बेहतर समझा और अपना दर्द काम में भुलाने की उम्मीद लिए वह अमृतसर चला गया।

उससे बेखबर, साइली भी उसी शहर पहुँच जाती है, इस इरादे के साथ कि वह सचिन का टूटा हुआ दिल जोड़ेगी और उन गलतफहमियों को दूर करेगी जिन्होंने उन्हें अलग कर दिया है। इसी इमोशनल सफर के दौरान, सचिन की मुलाकात सिमरन (हिमांशी पाराशर) से होती है। हिमांशी पाराशर ने अपने किरदार सिमरन के बारे में बात करते हुए कहा कि जब मुझे उडऩे की आशा में इस स्पेशल अपीयरेंस के लिए पूछा गया, तो वैसे तो मैं कैमियो रोल करना ज्यादा पसंद नहीं करती, लेकिन यह किरदार पंजाबी है और रंगों व जिंदगी से भरपूर है, इसलिए मैं इसे छोडऩा नहीं चाहती थी। स्टार प्लस मुझे घर जैसा लगता है, तो मैं मना नहीं कर पाई। मैं सिमरन का रोल निभा रही हूं, जिसे सिम्मी भी कहा जाता है। सचिन की कार के सामने उसकी एंट्री मेरा पहला शॉट था, और वह काफी यादगार रहा क्योंकि सेट पर हमारे साथ एक छोटा सा प्रैंक (मजाक) भी हुआ! कुल मिलाकर यह बहुत अच्छा अनुभव रहा। हिमांशी पाराशर ने कहा कि सिमरन कहानी में अनचाहे मोड़ लेकर आएगी। मुझे उडऩे की आशा की जो बात सबसे अच्छी लगती है, वह यह है कि यह शो हल्का-फुल्का होने के साथ-साथ काफी रीयलिस्टिक भी है। हम आने वाले ट्रैक की शूटिंग को बहुत एन्जॉय कर रहे हैं, और मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को इसे देखने में उतना ही मजा आएगा जितना हमें इसे निभाने में आ रहा है। आप सबके प्यार के लिए शुक्रिया।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास

तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स में रश्मिका का जलवा, राज्य स्तर का सम्मान पाकर हुईं भावुक

तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स में रश्मिका का जलवा, राज्य स्तर का सम्मान पाकर हुईं भावुक

अभिनेता कमल हासन को मिला प्रतिष्ठित पैडी जयराज फिल्म अवॉर्ड

अभिनेता कमल हासन को मिला प्रतिष्ठित पैडी जयराज फिल्म अवॉर्ड

राम गोपाल ने थपथपाई आदित्य की पीठ, कहा- 'धुरंधर' हिंदी सिनेमा के लिए एक बड़ा बदलाव

राम गोपाल ने थपथपाई आदित्य की पीठ, कहा- 'धुरंधर' हिंदी सिनेमा के लिए एक बड़ा बदलाव

रणवीर सिंह की 'रॉ पावर' के मुरीद हुए साउथ सुपरस्टार्स, 'धुरंधर' को बताया भारतीय सिनेमा का मास्टरपीस

रणवीर सिंह की 'रॉ पावर' के मुरीद हुए साउथ सुपरस्टार्स, 'धुरंधर' को बताया भारतीय सिनेमा का मास्टरपीस

जुबीन गर्ग मौत मामले में तेज होगी सुनवाई, फास्ट-ट्रैक कोर्ट रोजाना करेगा ट्रायल

जुबीन गर्ग मौत मामले में तेज होगी सुनवाई, फास्ट-ट्रैक कोर्ट रोजाना करेगा ट्रायल