Sunday, July 19, 2026
BREAKING
भारतीय एकता मंच मोहाली करेगा वृक्षारोपण अभियान, जरूरतमंदों की करेगा मदद पंजाब कांग्रेस में मतभेद पर विधायक राणा गुरजीत सिंह बोले- 'सब ठीक, सही दिशा में बढ़ रही पार्टी' हरियाणा में ईवी चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार में डिस्कॉम की उल्लेखनीय उपलब्धि - विक्रम सिंह युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत - सीएम नायब सिंह सैनी जेजेपी के संगठन में विस्तार, 54 महिला पदाधिकारी घोषित पुरानी योजनाओं को नई सौगात बताकर हरियाणा की जनता को गुमराह किया गया - कुमारी सैलजा सोनम वांगचुक को जबरन प्रदर्शन स्थल से हटाना लोकतंत्र और संविधान पर सीधा प्रहार - राव नरेंद्र सिंह स्वच्छता जनभागीदारी का सबसे बड़ा माध्यम, इसे हर व्यक्ति अपने जीवन का हिस्सा बनाए - कृष्ण लाल पंवार पिछली सरकारें अभी होतीं तो बंद हो गया होता यूपी का चीनी उद्योग- सीएम योगी सोनम वांगचुक के शरीर में डिहाइड्रेशन और बढ़ते कीटोन के संकेत, इलाज से किया इनकार

हिमाचल

हिमाचल में हवाई कनेक्टिविटी को पंख, सरकार हर साल देगी 31 करोड़; पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

29 जनवरी, 2026 07:25 PM

हिमाचल प्रदेश सरकार ने दिल्ली-शिमला और शिमला-धर्मशाला मार्गों पर नियमित उड़ान सेवाएं शुरू करने और उनके निरंतर संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रति वर्ष 31 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है।अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

हर रोज संचालित होंगी उड़ानें

सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य उच्चस्तरीय और समयबद्ध पर्यटन को बढ़ावा देना है। प्रवक्ता ने यह भी बताया कि उड़ानें हर रोज संचालित होंगी। प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने पर्यटन क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और आगंतुकों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कई पहलें शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं के लिए नौकरियां सृजित करने और स्वरोजगार के अवसर पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इस उन्नत हवाई संपर्क से पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा और राज्य के समग्र आर्थिक विकास में (इसका) महत्वपूर्ण योगदान होगा। इस पहल से यात्रा का समय कम होगा, पहुंच में सुधार होगा और पर्यटकों एवं व्यावसायियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा।'' उन्होंने यह भी कहा कि शिमला और धर्मशाला के लिए भरोसेमंद हवाई सेवाएं उपलब्ध होने से प्रशासनिक कार्यप्रणाली मजबूत होगी, गंभीर मरीजों को जल्दी हवाई मार्ग से ले जाना संभव होगा, तथा आपात स्थितियों और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने कहा, ‘‘इन मार्गों का निरंतर संचालन पर्यटन को बढ़ावा देने और दीर्घकालिक सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देने के उद्देश्य से किया गया एक रणनीतिक अवसंरचनात्मक हस्तक्षेप है। रियायती क्षेत्रीय हवाई संपर्क से दैनिक यात्रियों, व्यावसायियों और पर्यटकों, सभी को समान रूप से लाभ होगा।''

इन मार्गों पर हेलीकॉप्टर सेवाएं भी जल्द होगी शुरू

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘तीन चालू हवाई अड्डों के अलावा, राज्य में कई हेलीपैड हैं और प्रत्येक जिला मुख्यालय और अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर ‘हेलीपोर्ट' का निर्माण किया जा रहा है। हाल ही में, संजौली हेलीपोर्ट से चंडीगढ़ और रेकॉन्ग पिओ के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू की गई हैं, जो पर्यटकों को राज्य की प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करती हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘इसके अतिरिक्त, संजौली-रामपुर-रेकॉन्ग पिओ और संजौली-मनाली मार्गों पर हेलीकॉप्टर सेवाएं भी जल्द ही शुरू हो जाएंगी। इन मार्गों के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं की मंजूरी हेतु नागर विमानन महानिदेशालय को प्रस्ताव पहले ही प्रस्तुत किए जा चुके हैं।''

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें