Sunday, July 19, 2026
BREAKING
दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता शिफ्ट करने से किया इनकार, 24 जुलाई को अगली सुनवाई अमित शाह ने कोलकाता में 'म्यूजियम ऑफ वर्ड' का किया उद्घाटन, बोले- भाषा के बिना संस्कृति अधूरी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी टिन्नू यादव और मनीष यादव से पूछताछ जारी, मंदिर ले जाया गया पंजाब के सरकारी स्कूलों के 881 छात्रों ने नीट पास करके नया इतिहास रचा: भगवंत मान फाजिल्का में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 760 ग्राम हेरोइन और अवैध हथियारों के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार 'युद्ध नशियां विरुद्ध' अभियान के 500 दिन पूरे, पंजाब पुलिस ने 629 बड़े ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार: डीजीपी नीति आयोग की रिपोर्ट ने निवेश को लेकर आप सरकार के झूठे दावों की खोली पोल: ढिल्लों समाज व प्रकृति का कर्ज सेवा से ही उतरेगा, संसार में कुछ भी मुफ्त नहीं : अनिल विज राजस्व विभाग में डिजिटल बदलाव से पारदर्शी, प्रभावी और नागरिक-केंद्रित सेवाएं हो रही सुनिश्चित : नायब सिंह सैनी सशक्त शक्ति केंद्र से और सशक्त होगा संगठन: डा. अर्चना गुप्ता

हिमाचल

हिमाचल में फिर शुरू हुई बर्फबारी! शिमला में स्नोफॉल देख टूरिस्ट का दिल हुआ गार्डन-गार्डन, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

27 जनवरी, 2026 07:18 PM

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में फिर से बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। शिमला के रिज पर बर्फबारी होते देख पर्यटक उत्साह में नजर आए, जबकि ऊंची चोटियों पर बर्फ की मोटी चादर बिछने लगी है।

शीतलहर से जनजीवन प्रभावित

वहीं, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा और कुल्लू जिलों के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन चारों जिलों में भारी बर्फबारी को लेकर बुधवार सुबह तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुफरी और नारकंडा में भी बीच-बीच में बर्फ के फाहे गिरने का सिलसिला जारी है। राजधानी शिमला में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं, जिससे ठंड में अचानक इजाफा दर्ज किया गया है। शीतलहर के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

प्रशासन ने पर्यटकों से की ये अपील

प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों को मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है। इस बीच, राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार सुबह तक हल्की बर्फबारी हुई। राज्य में सबसे अधिक बर्फबारी 22 सेंटीमीटर (सेमी) लाहौल-स्पीति के गोंदला गांव में हुई। इसके अलावा कुकुमसेरी में 21.3 सेमी, कोठी में 20 सेमी, कोकसर में 19 सेमी, हंसा में 15 सेमी और केलांग में 12.5 सेमी बर्फबारी हुई। किन्नौर जिले के कल्पा और सांगला में पिछले 24 घंटों में क्रमशः 5.5 सेमी और 1.8 सेमी हिमपात हुआ। लाहौल-स्पीति का ताबो गांव राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 8.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश