Thursday, March 26, 2026
BREAKING
विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा 28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प

मनोरंजन

हिमाचल का हाल देखकर कंगना का दहला दिल, लोगों से बोली-ये एडवेंचर का टाइम नहीं है, घर रहें

11 जुलाई, 2023 04:37 PM

भारी बारिश के चलते हिमाच में तबाही ही तबाही नजर आ रही है। बारिश व बाढ़ के चलते लोगों को भरी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। मानसून ने 24 जून से अब तक 72 लोगों को मौत की नींद सुला दिया है जबकि आठ लोग लापता लापता हैं। अपने प्रदेश के हालात देखते हुए कंगना रानौत ने लोगों से खास अपील की है।

कंगना ने सोशल मीडिया पर हिमाचल में आई बाढ़ के वीडियो को शेयर करते हुए अपने पोस्ट में लिखा- इंपॉर्टेंट इन्फॉर्मेशन! इस वक्त हिमाचल घूमने न जाएं! लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से पूरा स्टेट में हाई अलर्ट है। आने वाले दिनों में अगर बारिश रुक भी जाती है तब भी हमें कई जगहों पर लैंडस्लाइड्स और नदियों में बढ़ा हुआ जलस्तर देखने को मिल सकता है। बारिश के मौसम में हिमाचल घूमने जाने से बचें।

कंगना आगे लिखती हैं- हिमाचल में हालात बिगड़ते जा रहे हैं, यहां ऐसी ही तेज बारिश होती है और लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। हिमालय कोई मजाक तो है नहीं इसलिए आप जहां हैं वहीं रहें। ये समय रिस्क लेने का नहीं है। कंगना द्वारा शेयर किए गए वीडियो में ब्यास नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है।

हिमाचल में बारिश से चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। कई जिलों में जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं। जगह-जगह नदी-नाले उफान पर हैं, और भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है। कुछ स्थानों पर रिहायशी मकान तथा गोशालाएं गिर गई हैं। ब्यास किनारे कई घर व होटल बह गए हैं। वहीं पार्वती व तीर्थन नदी व अन्य नदी नालों में बाढ़ जैसे हालात हैं। नदी किनारे बसें गांवों व घरों में पानी घुस गया है। कुल्लू जिले में दो दिनों से ब्लैकआउट है। सड़कें व पेयजल आपूर्ति बंद होने से लोग और सैलानी परेशान हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'अपनी ही फिल्मों पर नहीं आती हंसी', प्रियदर्शन बोले- कॉमेडी बनाना सबसे मुश्किल काम

'अपनी ही फिल्मों पर नहीं आती हंसी', प्रियदर्शन बोले- कॉमेडी बनाना सबसे मुश्किल काम

गणित के फॉर्मूले से सुलझेगी रिश्तों की गुत्थी, इस दिन डिजिटल दस्तक देगी वेब सीरीज 'मां का सम'

गणित के फॉर्मूले से सुलझेगी रिश्तों की गुत्थी, इस दिन डिजिटल दस्तक देगी वेब सीरीज 'मां का सम'

सात समंदर पार 'धुरंधर' का डंका, एनबीए मैच में गूंजा फेमस टाइटल ट्रैक

सात समंदर पार 'धुरंधर' का डंका, एनबीए मैच में गूंजा फेमस टाइटल ट्रैक

सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर किया अपना स्टाइल मंत्र, कहा- नेचुरल रहना ही है असली स्वैग

सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर किया अपना स्टाइल मंत्र, कहा- नेचुरल रहना ही है असली स्वैग

फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने बताया अगली पीढ़ी को बचाने का मंत्र

फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने बताया अगली पीढ़ी को बचाने का मंत्र

'आज की फिल्मों में इमोशन्स गायब हो गए हैं', इमरान खान ने उठाए सवाल

'आज की फिल्मों में इमोशन्स गायब हो गए हैं', इमरान खान ने उठाए सवाल

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा