Saturday, March 28, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

राष्ट्रीय

हरियाणा में सरकार चोरी, अगला नंबर बिहार का हो सकता है : राहुल गांधी

05 नवंबर, 2025 09:47 PM

नई दिल्ली बिहार चुनाव के पहले चरण की वोटिंग गुरुवार को है। इसी बीच लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव आयोग पर कथित तौर पर गड़बड़ी करने का आरोप दोहराया। उन्होंने आंशका जताई कि हरियाणा में 'सरकार चोरी' हुई और अगला नंबर बिहार का हो सकता है।

राहुल गांधी ने दावा किया कि चुनाव आयोग केंद्र की भाजपा सरकार के साथ मिलीभगत से काम कर रहा है और दोनों ने मिलकर देश के संवैधानिक ढांचे को नष्ट करने में सहयोग किया है। उन्होंने कहा, "लोकतंत्र को नष्ट करने का एक व्यवस्थित तरीका अपनाया गया है और हमारा मानना है कि इसका अगला शिकार बिहार हो सकता है।"

चुनाव से पहले इन शिकायतों को उठाने में कांग्रेस की विफलता पर सवालों का जवाब देते हुए, राहुल ने कहा कि चूंकि मतदाता सूची अंतिम समय में उपलब्ध कराई जाती है, इसलिए पार्टियों को विसंगतियों का पता लगाने और चुनाव आयोग के समक्ष इसे उठाने के लिए बहुत कम समय मिलता है। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को चुनावी राज्य में चुनावों को चुराने के 'नवीनतम हथियारों' में से एक बताया।

राहुल गांधी ने दावा किया कि देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को नष्ट करने के लिए एक केंद्रीकृत और व्यवस्थित दृष्टिकोण अपनाया जा रहा है और चुनाव आयोग और केंद्र दोनों मिलकर न केवल निर्वाचन क्षेत्रों, बल्कि पूरे राज्य को चुराने का काम कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि वोट चोरी केवल अलंद और महादेवपुरा जैसे छिटपुट निर्वाचन क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय स्तर पर है, जिसका एकमात्र उद्देश्य सत्तारूढ़ भाजपा को लाभ पहुंचाना है।

नेता प्रतिपक्ष ने मतदाता सूची में डुप्लिकेट मतदाताओं के मामले में चुनाव आयोग के 'संदिग्ध' रवैये पर भी सवाल उठाया और बेघर मतदाताओं की पहचान 'शून्य' मकान संख्या वाले मतदाता के रूप में करने के मुख्य चुनाव आयुक्त के स्पष्टीकरण का भी खंडन किया। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच राज्य में 3.5 लाख मतदाताओं, लगभग 2 प्रतिशत मतदाताओं के नाम हटा दिए गए। इनमें से ज्यादातर मतदाता पारंपरिक कांग्रेसी मतदाता थे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी

Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी

PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव

PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव

निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता

निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता

मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी

मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी

मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार

मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार

‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम

‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी

अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन