Sunday, July 05, 2026
BREAKING
मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

राष्ट्रीय

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से की मुलाकात

05 नवंबर, 2025 10:19 PM
चंडीगढ़/तिरुवनंतपुरम; पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज तिरुवनंतपुरम में केरल के मुख्यमंत्री श्री पिनाराई विजयन से भेंट की और श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत शताब्दी से संबंधित राज्य स्तरीय आयोजनों में भाग लेने के लिए उन्हें औपचारिक निमंत्रण दिया।

स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केरल के मुख्यमंत्री को इस अवसर को अत्यंत श्रद्धा और भव्यता से मनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा तैयार की गई विस्तृत योजनाओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि एक महीने तक चलने वाले इन आयोजनों के दौरान गुरु साहिब द्वारा धार्मिक स्वतंत्रता और मानवता के सम्मान की रक्षा के लिए दी गई अद्वितीय शहादत को याद किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 25 अक्तूबर को दिल्ली स्थित गुरुद्वारा श्री सीस गंज साहिब में अरदास के साथ इन शहादत समारोहों की शुरुआत हो चुकी है, जिसके बाद पंजाब भर में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब के जीवन और उपदेशों पर आधारित लाइट एंड साउंड शो सभी 23 जिलों में आयोजित किए जा रहे हैं, जबकि गुरु साहिब जी के चरण स्पर्श से पावन 130 स्थलों पर कीर्तन दरबार और धार्मिक समारोह होंगे।

मंत्री ने बताया कि चार नगर कीर्तन — श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर), गुरदासपुर, फरीदकोट और तख्त श्री दमदमा साहिब (पंजाब) से रवाना होंगे, जो 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि 23 से 25 नवंबर तक होने वाले मुख्य समारोहों में श्री अखंड पाठ साहिब, सर्व-धर्म सम्मेलन, पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र और विशाल कीर्तन दरबार शामिल होंगे।
साथ ही, श्री आनंदपुर साहिब में प्रतिदिन आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए “चक्क नानकी” नामक विशाल टेंट सिटी भी तैयार की जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री पिनाराई विजयन ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की महान विरासत को श्रद्धापूर्वक स्मरण करने के लिए पंजाब सरकार की धार्मिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि इन आयोजनों के माध्यम से विश्वभर में एकता, करुणा और सह-अस्तित्व का अमर संदेश प्रसारित होगा। उन्होंने इन समारोहों की सफलता के लिए पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कैबिनेट मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि ये आयोजन गुरु साहिब जी के अमन, शांति, समानता और सत्य के संदेश को पूरे देश में प्रसारित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब पहुंचकर गुरु साहिब जी की बाणी और जीवन से प्रेरणा प्राप्त करेंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम