Sunday, July 05, 2026
BREAKING
मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

मनोरंजन

'हर दिन नए विचार…' बिग बी ने डिजिटल युग में बढ़ते मानसिक दबाव पर लिखा ब्लॉग

11 अप्रैल, 2026 07:59 PM

मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ब्लॉग पर एक बहुत ही गहरी और सोचने पर मजबूर करने वाली बात साझा की। उनका कहना है कि आज के इस डिजिटल युग में दुनिया को देखने का नजरिया कितना बदल गया है। जो लोग पुराने समय से लेकर आज तक का बदलाव देख चुके हैं, उनके लिए यह बदलाव एक दिलचस्प लेकिन चुनौतीपूर्ण सफर जैसा है। पहले समय की रफ्तार अलग थी, लोग चीजों को धीरे-धीरे समझते थे। आज सब कुछ तेज है, तुरंत है और लगातार बदल रहा है। उन्होंने लिखा, "हर दिन नए विचार और आइडिया लेकर आता है और हर एक को उतनी ही लगन से पूरा करने की चाहत भी होती है। यह सब कुछ एक ही बार में नहीं किया जा सकता, इसलिए आप 'एक समय में एक काम' के सिद्धांत पर चलते हैं। ठीक है, लेकिन मन बार-बार याद दिलाता रहता है कि अभी क्या-क्या करना बाकी है और उससे जुड़ी बेचैनी भी बनी रहती है, तो आप सब कुछ छोड़कर आराम से बैठ जाते हैं। इस उम्मीद में कि मन अपनी यह उछल-कूद बंद कर देगा, लेकिन नहीं, ऐसा नहीं होता और इंटरनेट का तूफान जोरों से चलता है, जो आपका ध्यान इतनी सारी चीजों की तरफ खींच लेता है कि यह समझना बहुत मुश्किल हो जाता है कि असली चीज क्या है और कौन सी है?" अमिताभ बच्चन ने बताया, "जरूरत का जो जरूरी कंटेंट होता है, वह कभी-कभी नजरअंदाज हो जाता है या फिर मन हर चीज पर ध्यान देना चाहता है। अब, हालांकि सही विचारों को खोजने और जवाब ढूंढ़ने के तरीके काफी बेहतर हो गए हैं। जानकारी पाने की रफ्तार अब बस एक बटन दबाने जितनी तेज हो गई है। यह दिमाग के 'सोचने वाले बटन' से नहीं होता, जिसे अब 'नेट' नाम के इस माध्यम ने पीछे छोड़ दिया है और नई-नई जानकारियां हमें मजबूर करती हैं कि हम सबसे नई चीजों के पीछे भागें और पुरानी, जानी-पहचानी चीजों को पीछे छोड़ दें।

वे कहते हैं कि जिन लोगों ने पुराने जमाने को जिया है और अब बिल्कुल अलग तरीकों को देखकर हैरान रह जाते हैं, उनके लिए यह समय की एक दिलचस्प कहानी है। 'समय' हमेशा से ही एक भरोसेमंद और अहम चीज रहा है और यह अपने साथ एक सुखद पुरानी यादें भी लेकर आता है, जिसे सिर्फ वही लोग समझ सकते हैं जिन्होंने उस पुराने दौर को जिया है।

आज के जमाने के लिए शायद यह बात उतनी मायने नहीं रखती। वे तो बस 'अभी' में ही डूबे रहते हैं, ठीक वैसे ही जैसे हम अपने जमाने में डूबे रहते थे, जब हम उनकी उम्र के थे और नई-नई खोजों और निर्देशों का सामना कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कितना दिलचस्प है यह सब।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म

'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म

61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में

61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में

Cocktail 2 Box Office Day 14: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का कैसा रहा दूसरा हफ्ता, गुरुवार को कमा डाले इतने करोड़

Cocktail 2 Box Office Day 14: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का कैसा रहा दूसरा हफ्ता, गुरुवार को कमा डाले इतने करोड़

ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को तलाक के वक्त 400 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी? फराह खान ने बताया सच

ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को तलाक के वक्त 400 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी? फराह खान ने बताया सच

India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो

India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो