Friday, October 23, 2026
BREAKING
• भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत देश की ताकत, चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले प्रधानमंत्री मोदी • मलेरिया वैक्सीन की कीमत में 40 फीसदी की कटौती, 10 लाख और बच्चों को मिलेगा सुरक्षा कवच • पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन, कहा- “चिन्मय मिशन सिर्फ एक संस्था नहीं, चिन्मय विचार है” • मोना अग्रवाल ने एशियाई पैरा खेलों में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा स्वर्ण • यमन के तट के पास भारतीयों को ले जा रही नौका से जुड़ी कथित घटना के ‘तथ्यों’ का पता लगा रहे : भारत • एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने दी बधाई • ‘ईरान संघर्ष’ जैसी कोई चीज नहीं, यह अमेरिका और इजरायल की ओर से छेड़ा गया आक्रामक युद्ध है: इस्‍माइल बाघेई • भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को संयुक्त उद्यमों में बदलना चाहिए: प्रधानमंत्री टस्क • पीयूष गोयल ने यूरोप को दी चेतावनी, कहा- CBAM और स्टील पर 50% ड्यूटी से बढ़ेगा खर्च • तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 16 की मौत और 32 घायल

मनोरंजन

'हर औरत के अंदर एक ऐसी ताकत होती है, जिससे वह खुद भी अनजान होती है: ‘प्रताप’ में पूनम के किरदार में नजर आएंगी ईशा देओल

23 अक्टूबर, 2026 02:33 PM

मुंबई(एजेंसी) : ईशा देओल, फिल्म ‘प्रताप’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। प्रदीप रंगवानी और यूवी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत इस आगामी एक्शन ड्रामा के निर्माताओं ने ईशा देओल का कैरेक्टर पोस्टर जारी किया है, जिसमें वह पूनम के किरदार में नजर आ रही हैं। पूनम की कहानी जीवन में आने वाले अप्रत्याशित मोड़ों, आत्मखोज और मुश्किल हालात में सामने आने वाली अंदरूनी ताकत को दर्शाने का वादा करती है। पूनम के लिए उसका परिवार ही उसकी पूरी दुनिया है और उसने अपनी जिंदगी उन रिश्तों और विश्वास के आधार पर बनाई है, जो उसके लिए सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। लेकिन तब क्या होता है, जब जिस सच्चाई पर उसने हमेशा भरोसा किया, वही बिखरने लगती है? ऐसे हालात का सामना करते हुए, जो उसके विश्वास और सोच को चुनौती देते हैं, पूनम को अपने पैरों पर खड़े होकर उस ताकत को पहचानना होगा, जिससे वह अब तक अनजान थी। हालांकि, उसके सफर से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उसका किरदार एक ऐसे भावनात्मक बदलाव की ओर इशारा करता है, जो उसकी अब तक की पहचान से कहीं आगे जाती है


ईशा देओल का यह कैरेक्टर पोस्टर हाल ही में जारी किए गए फिल्म के मोशन पोस्टर के बाद सामने आया है, जिसमें अमित साध एक जांबाज एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के किरदार में नजर आए हैं, जो खुद कानून के दूसरी तरफ खड़ा हो जाता है। सत्ता, न्याय और अपने फैसलों के परिणामों की पड़ताल करती ‘प्रताप’ की कहानी में जहाँ व्यक्तिगत संघर्षों के साथ-साथ हाई-स्टेक्स ड्रामा भी देखने को मिलेगा, वहीं, पूनम का सफर फिल्म की कहानी में एक मजबूत भावनात्मक पहलू जोड़ता है।


सचिन सराफ के लेखन और निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमित साध और ईशा देओल के अलावा तिग्मांशु धूलिया, सीमा बिस्वास और मिलिंद गुणाजी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर 26 अक्टूबर, 2026 को रिलीज किया जाएगा। प्रदीप रंगवानी और यूवी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का म्यूजिक यूवी म्यूज़िक पर रिलीज होगा। ‘प्रताप’ 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अन्ना बेन और किशोर राजकुमार की जोड़ी मचाएगी धमाल, क्रिसमस पर दर्शकों को हंसाने आएगी 'कोयंबटूर मपिल्लई'

अन्ना बेन और किशोर राजकुमार की जोड़ी मचाएगी धमाल, क्रिसमस पर दर्शकों को हंसाने आएगी 'कोयंबटूर मपिल्लई'

मलाइका के जन्मदिन पर अमृता ने ली चुटकी, बोलीं- नाम देवदूतों वाला, लेकिन असली शैतान को मैं जानती हूं

मलाइका के जन्मदिन पर अमृता ने ली चुटकी, बोलीं- नाम देवदूतों वाला, लेकिन असली शैतान को मैं जानती हूं

बर्लिन से टोरंटो तक पहुंची श्वेता त्रिपाठी की फिल्म, कहा- प्रोड्यूसर बनने के बाद कहानी को देखने का बदला नजरिया

बर्लिन से टोरंटो तक पहुंची श्वेता त्रिपाठी की फिल्म, कहा- प्रोड्यूसर बनने के बाद कहानी को देखने का बदला नजरिया

उड़ता तीर मूवी रिव्यू : आयुष्मान खुराना की कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर फिल्म, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

उड़ता तीर मूवी रिव्यू : आयुष्मान खुराना की कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर फिल्म, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

रसिका दुग्गल ने की बच्चों के लिए फिल्में बनाने की अपील, कहा- उनकी जिज्ञासा को अपनाना जरूरी

रसिका दुग्गल ने की बच्चों के लिए फिल्में बनाने की अपील, कहा- उनकी जिज्ञासा को अपनाना जरूरी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: दो महिलाओं को पैसे देकर भेजा मुंबई, 20 दिन तक शहर में रहकर रेकी करता रहा आरोपी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: दो महिलाओं को पैसे देकर भेजा मुंबई, 20 दिन तक शहर में रहकर रेकी करता रहा आरोपी

तीन-चार साल की उम्र में पुलिस के चक्कर में फंस गई थीं उमा थर्मन, लाल हाई हील्स खरीदने के लिए घर से चुराए थे पैसे

तीन-चार साल की उम्र में पुलिस के चक्कर में फंस गई थीं उमा थर्मन, लाल हाई हील्स खरीदने के लिए घर से चुराए थे पैसे

'दंगल' की छोटी गीता फोगाट बनने से बॉलीवुड छोड़ने तक, कुछ ऐसा रहा जायरा वसीम का सफर

'दंगल' की छोटी गीता फोगाट बनने से बॉलीवुड छोड़ने तक, कुछ ऐसा रहा जायरा वसीम का सफर

अनुपम खेर ने शेयर किया इमोशनल नोट, कहा- मां से मिले दो महीने हो गए, पूछ रही हैं, 'तू कब आएगा?'

अनुपम खेर ने शेयर किया इमोशनल नोट, कहा- मां से मिले दो महीने हो गए, पूछ रही हैं, 'तू कब आएगा?'

पुलिस की नौकरी बहुत मुश्किल है, लेकिन कुछ लोग पावर का गलत इस्तेमाल करते हैं : मनोज बाजपेयी

पुलिस की नौकरी बहुत मुश्किल है, लेकिन कुछ लोग पावर का गलत इस्तेमाल करते हैं : मनोज बाजपेयी