Sunday, July 05, 2026
BREAKING
मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

राष्ट्रीय

स्वतंत्रता सेनानी करतार सिंह सराभा का जीवन सदैव मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा: अमित शाह

17 नवंबर, 2025 07:18 AM

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज रविवार को स्वतंत्रता सेनानी करतार सिंह सराभा के बलिदान दिवस पर उन्हें याद करते हुए कहा कि सराभा का जीवन हर एक राष्ट्रभक्त के लिए मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “देश की स्वतंत्रता को जीवन का ध्येय बनाने वाले स्वतंत्रता सेनानी करतार सिंह सराभा जी को कोटि-कोटि नमन करता हूं। गदर पार्टी के माध्यम से उन्होंने विदेश में रह रहे भारतीयों को मां भारती की स्वाधीनता के लिए प्रेरित किया। उनके बलिदान से उपजे जनाक्रोश ने आजादी के आंदोलन को और अधिक प्रखर बना दिया। करतार सिंह सराभा जी का जीवन हर एक राष्ट्रभक्त के लिए मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।“

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पोस्ट में लिखा, “मां भारती की परतंत्रता की बेड़ियों को तोड़ने के लिए हंसते-हंसते प्राणोत्सर्ग कर देने वाले महान क्रांतिकारी, अमर शहीद करतार सिंह सराभा जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आपके साहस, त्याग एवं बलिदान की गाथा युगों-युगों तक हर भारतवासी को प्रेरित करती रहेगी।“

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पोस्ट में लिखा, “महान क्रांतिकारी अमर शहीद करतार सिंह सराभा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटिश: नमन।“

वहीं, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पोस्ट में लिखा, “मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अल्पायु में ही अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर क्रांतिकारी शहीद करतार सिंह सराभा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उनका जीवन साहस व देशभक्ति का प्रतीक है जो हर भारतीय के हृदय में आज भी अमर प्रेरणा बनकर विद्यमान है।“

उत्तराखंड भाजपा की ओर से एक्स पोस्ट में लिखा, “शौर्य, साहस, त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति, महान क्रांतिकारी शहीद करतार सिंह सराभा की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। देश की स्वतंत्रता के लिए आपने जिस निडरता और अटूट समर्पण के साथ संघर्ष किया, वह सदैव आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।“ (इनपुट-आईएएनएस)

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम