Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

पंजाब

स्थानीय निकाय विभाग सुनिश्चित करे कि सीवरमैन और सफाई सेवकों की नई कोई भी भर्ती नियमित आधार पर हो: हरपाल सिंह चीमा

27 सितंबर, 2025 10:56 PM
चंडीगढ़; पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, जो कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं को हल करने के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन भी हैं, ने स्थानीय निकाय विभाग को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि सीवरमैन और सफाई सेवकों की होने वाली किसी भी नई भर्ती को नियमित आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों को कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है और इनमें से अधिकांश के पास रोजगार के अन्य विकल्प बहुत सीमित होते हैं।

आज यहां स्थानीय निकाय विभाग की कर्मचारी संगठनों – पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन और पंजाब नगर पालिका कर्मचारी संगठन – के साथ बैठकों के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने यह निर्देश दिए। इन उच्च स्तरीय बैठकों, जिनमें स्थानीय निकाय विभाग की मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तेजवीर सिंह, निदेशक कुलवंत सिंह, पीएमआईडीसी की सीईओ दीप्ति उप्पल, विशेष सचिव वित्त अजय अरोड़ा और अतिरिक्त सचिव पर्सोनल गौतम जैन मौजूद थे, के दौरान वित्त मंत्री ने दोनों संगठनों के साथ उनकी मांगों और मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

इन कर्मचारी संगठनों से चर्चा के आधार पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने स्थानीय सरकार विभाग को निर्देश दिए कि विभाग इन कर्मचारियों की मांगों और परेशानियों को हल करने के लिए रिपोर्ट तैयार कर कैबिनेट सब-कमेटी के समक्ष पेश करे, ताकि इन्हें जल्द से जल्द सुलझाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट में खासतौर पर उन बीमारियों और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का उल्लेख किया जाए जिनका सीवरमैन को सामना करना पड़ता है।

इन बैठकों में पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन से सूबा चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, प्रधान विनोद कुमार बिट्टा, वाइस चेयरमैन सुरिंदर टोना, सूबा जनरल सचिव पवल गोडियाल और सचिव सनी सहोता, तथा पंजाब नगर पालिका कर्मचारी संगठन से जनरल सचिव कुलवंत सिंह सैनी, सीनियर मीट प्रधान गोपाल थापर, सोमनाथ आदिया, ललित कुमार, सरवन सिंह, कौशल कुमार और बूटा राम ने बैठक के दौरान अपना पक्ष रखा।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन