Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ की, अमेरिका में मतदाता पहचान अनिवार्य करने की वकालत भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी शेख हसीना की वापसी के ऐलान से डरी हुई है तारिक रहमान सरकार: वीणा सिकरी ईरान उस समझौते को मानने को तैयार नहीं, जिसे मैं जरूरी मानता हूं: राष्ट्रपति ट्रंप पश्चिम एशिया संकट का असर, सेंसेक्स 365 अंक और निफ्टी 76 अंक फिसला

राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक बातचीत की धीमी गति से 'निराश', लेह-कारगिल दूरी पर जताई चिंता

13 अप्रैल, 2026 03:27 PM

श्रीनगर : लद्दाख के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्र और लद्दाख के प्रतिनिधियों के बीच चल रही बातचीत की धीमी रफ्तार पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने सोमवार को कहा कि संवाद में हो रही देरी लोगों में निराशा पैदा कर रही है और इससे लेह-कारगिल के बीच विभाजन की भावना भी बढ़ सकती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर सोनम वांगचुक ने लिखा, "आज मेरी एनएसए के तहत हिरासत खत्म हुए ठीक एक महीना पूरा हो गया है। इस आदेश से हमें उम्मीद जगी थी कि केंद्र सरकार अपनी पुरानी गलतियों को सुधारना चाहता है और 'आपसी विश्वास' के साथ एक सार्थक संवाद आगे बढ़ेगा।" उन्होंने कहा कि 4 फरवरी को हुई आखिरी बातचीत के ढाई महीने बाद भी अब तक अगली बैठक की तारीख तय नहीं की गई है। वांगचुक ने चेतावनी दी कि इस देरी का फायदा उठाकर कुछ संदिग्ध तत्व लेह और कारगिल के बीच यानी बौद्ध और मुस्लिम समुदायों के बीच दूरी बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से अपील की कि वे राष्ट्रीय हित में जल्द कदम उठाएं और इस मुद्दे का समाधान करें।
लद्दाख में लद्दाख एपेक्स बॉडी (एलएबी) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) लंबे समय से राज्य का दर्जा, संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने और जमीन व सांस्कृतिक पहचान की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

इन मांगों को लेकर 24 सितंबर 2025 को शुरू हुआ शांतिपूर्ण आंदोलन हिंसक हो गया था। लेह में प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि 80 से ज्यादा लोग, जिनमें सुरक्षाकर्मी भी शामिल थे, घायल हुए थे। प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़पें हुईं, भाजपा कार्यालय और पुलिस वाहनों में आग लगा दी गई।

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को आंसू गैस, लाठीचार्ज और आखिरकार गोलियां चलानी पड़ीं। इसी दौरान सोनम वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत गिरफ्तार कर राजस्थान की जोधपुर जेल भेज दिया गया था। उन पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया गया था।
करीब 170 दिन हिरासत में रहने के बाद उन्हें 14 मार्च को जोधपुर केंद्रीय कारागार से रिहा किया गया। केंद्र सरकार ने लद्दाख में संवाद को आगे बढ़ाने के लिए उनकी हिरासत समाप्त कर दी थी। अब एक बार फिर वांगचुक ने सरकार से बातचीत तेज करने और हालात को संभालने की अपील की है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी

भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी

झारखंड छात्र आंदोलन : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने खत्म की भूख हड़ताल, हबीबा बोलीं- हेमंत हैं, तो हिम्मत है

झारखंड छात्र आंदोलन : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने खत्म की भूख हड़ताल, हबीबा बोलीं- हेमंत हैं, तो हिम्मत है

भिंड में भीषण हादसा, यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, 8 मजदूरों की मौत

भिंड में भीषण हादसा, यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, 8 मजदूरों की मौत

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आंध्र प्रदेश में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आंध्र प्रदेश में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज