Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ की, अमेरिका में मतदाता पहचान अनिवार्य करने की वकालत भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी शेख हसीना की वापसी के ऐलान से डरी हुई है तारिक रहमान सरकार: वीणा सिकरी ईरान उस समझौते को मानने को तैयार नहीं, जिसे मैं जरूरी मानता हूं: राष्ट्रपति ट्रंप पश्चिम एशिया संकट का असर, सेंसेक्स 365 अंक और निफ्टी 76 अंक फिसला

राष्ट्रीय

सैलरी कम होने पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, कहा- '12 हजार में गुजारा नामुमकिन नहीं, 12 घंटे करा रही कंपनी काम'

13 अप्रैल, 2026 03:28 PM

नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा फेज-2 क्षेत्र में एक निजी कंपनी के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोतरी को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन सोमवार को अचानक हिंसक हो गया। बड़ी संख्या में जुटे कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया, जो धीरे-धीरे उग्र रूप ले बैठा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों और कंपनी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और कथित रूप से पत्थरबाजी भी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें बेहद कम वेतन पर लंबे समय तक काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

एक प्रदर्शनकारी ने बताया, “11,000–12,000 रुपए के वेतन में आज के समय में गुजारा करना बहुत मुश्किल है। जब हम बाजार में सामान खरीदने जाते हैं, तो क्या हमें सस्ती दरें मिलती हैं? हमारी मांग है कि न्यूनतम वेतन बढ़ाकर 26,000 प्रति माह किया जाए, ओवरटाइम का भुगतान दोगुनी दर से मिले और काम के घंटे तय हों।”

एक अन्य कर्मचारी ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा, “हमें किराया, राशन और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाना पड़ता है। इतनी कम आमदनी में यह सब संभालना नामुमकिन हो जाता है।”
वहीं एक और प्रदर्शनकारी ने कहा, “12,000 रुपए में कुछ भी नहीं चल सकता। यह परिवार चलाने के लिए बिल्कुल पर्याप्त नहीं है। हमारी मांगें पूरी होनी ही चाहिए।”

मजदूरों का आरोप है कि उन्हें प्रतिदिन केवल 500 से 700 रुपए तक की मजदूरी मिलती है, जबकि उनसे 10 से 12 घंटे तक काम कराया जाता है। इसके अलावा ओवरटाइम का उचित भुगतान नहीं किया जाता और छुट्टी व बोनस जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं दी जातीं। लगातार बढ़ती महंगाई और कार्यस्थल की इन समस्याओं के चलते मजदूरों में असंतोष बढ़ता गया, जो आखिरकार हिंसक प्रदर्शन में बदल गया।
घटना के बाद पुलिस-प्रशासन ने स्थिति को काबू में करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

इस बीच, प्रदर्शन के कारण नोएडा और दिल्ली के बीच यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि चिल्ला बॉर्डर से नोएडा लिंक रोड पूरी तरह बाधित हो गई है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले योजना बना लें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। नोएडा जाने वाले यात्रियों को डीएनडी, सराय काले खां या एनएच-24 और कोंडली ब्रिज के रास्ते जाने की सलाह दी गई है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी

भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी

झारखंड छात्र आंदोलन : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने खत्म की भूख हड़ताल, हबीबा बोलीं- हेमंत हैं, तो हिम्मत है

झारखंड छात्र आंदोलन : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने खत्म की भूख हड़ताल, हबीबा बोलीं- हेमंत हैं, तो हिम्मत है

भिंड में भीषण हादसा, यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, 8 मजदूरों की मौत

भिंड में भीषण हादसा, यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, 8 मजदूरों की मौत

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आंध्र प्रदेश में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आंध्र प्रदेश में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज