Sunday, July 05, 2026
BREAKING
'एक गोली से सबको खत्म कर सकते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप की ईरान को खुली धमकी अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित भारत-यूके एफटीए से जुड़े नियम जारी, 15 जुलाई से होंगे लागू पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’ अबू धाबी और दुबई के लिए प्रीमियम अरेको चेरी और सेंट्रोज प्लम की पहली निर्यात खेप का आभासी शुभारंभ गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती 'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि 'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय

सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन 2025: परमवीर चक्र विजेता को श्रद्धांजलि, सुनील ग्रोवर की खास अपील

28 अक्टूबर, 2025 08:14 AM

नई दिल्ली : भारतीय वायु सेना ने अपने प्रेरक आदर्श वाक्य 'नभः स्पृशं दीप्तम् – गौरव के साथ आकाश को छूओ' के साथ देशवासियों को एक अनूठे आयोजन में शामिल होने का न्योता दिया है। इस आयोजन को और आकर्षक बनाने के लिए मशहूर अभिनेता और हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर ने भी इसमें हिस्सा लेने की अपील की है।

एक वीडियो में सुनील ग्रोवर कहते हैं, "मैं सुनील ग्रोवर, आप सभी से सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन में मिलने आ रहा हूं। 2 नवंबर को जेएलएन स्टेडियम, नई दिल्ली में परमवीर चक्र विजेता निर्मलजीत सिंह सेखों के नाम पर दौड़ में शामिल हों।"

परमवीर चक्र विजेता शहीद निर्मलजीत जीत सिंह सेखों की वीरता और बलिदान को समर्पित सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन 2025 का आयोजन 2 नवंबर 2025 को होगा। यह मैराथन नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम सहित देशभर के 60 स्थानों पर आयोजित होगी।

भारतीय वायु सेना ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर इस आयोजन की घोषणा करते हुए बताया कि यह दौड़ हमारे वीर सैनिक निर्मल जीत सिंह सेखों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध में अदम्य साहस दिखाते हुए देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए।

सेखों एकमात्र वायु सेना कर्मी हैं, जिन्हें भारत का सर्वोच्च सैन्य सम्मान, परमवीर चक्र, प्रदान किया गया। उनकी वीरता की कहानी हर भारतीय को प्रेरित करती है, और यह मैराथन उनके बलिदान को याद करने का एक प्रयास है।

मैराथन में विभिन्न श्रेणियां शामिल हैं, जैसे 42 किमी फुल मैराथन, 21 किमी हाफ मैराथन, 10 किमी और 5 किमी की दौड़, ताकि सभी आयु वर्ग के लोग हिस्सा ले सकें। यह आयोजन न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देगा, बल्कि देशभक्ति और सैनिकों के प्रति सम्मान को भी प्रेरित करेगा।

भारतीय वायु सेना ने बताया कि देशभर में 60 शहरों में होने वाली यह दौड़ एकता और साहस का प्रतीक होगी। दिल्ली में मुख्य आयोजन जेएलएन स्टेडियम में सुबह 6 बजे शुरू होगा, जिसमें हजारों लोग हिस्सा लेंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

राम मंदिर दान चोरी का मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला ने उगले राज, अब इन 5 का नंबर

राम मंदिर दान चोरी का मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला ने उगले राज, अब इन 5 का नंबर

इमरजेंसी गैस सप्लाई कंट्रोल हटाए गए, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

इमरजेंसी गैस सप्लाई कंट्रोल हटाए गए, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला