Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं ‘बिन्तांग आदिपूर्णा’ सम्मान से सम्मानित किए जाने पर पीएम मोदी ने कहा-यह पुरस्कार इंडोनेशिया के लोगों के स्नेह और आत्मीयता का प्रतीक EPFO से पैसा निकालने वालों के लिए बड़ी खबर! अगले 2 हफ्ते तक हो सकती है देरी

मनोरंजन

सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव की टीम मचाया दिल्ली में धमाल

27 फ़रवरी, 2025 12:03 PM
मुंबई  : मुंबई में स्टार-स्टडेड स्क्रीनिंग के बाद जहां सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव को इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से जबरदस्त सराहना मिली, अब फिल्म की टीम ने प्रमोशनल टूर के लिए राजधानी दिल्ली का रुख किया। अमेज़न एमजीएम स्टूडियो, एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी फिल्म्स के इस खास प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट है, क्योंकि अब बस दो दिन बाद यह फिल्म थिएटर में दस्तक देने वाली है। दिल्ली में हुए इस खास इवेंट में फिल्म के डायरेक्टर रीमा कागती, प्रोड्यूसर जोया अख्तर, और टैलेंटेड एक्टर्स आदर्श गौरव, शशांक अरोड़ा और विनीत कुमार सिंह ने मीडिया और फैन्स के साथ बातचीत की। इस दौरान फिल्म की खास स्क्रीनिंग भी रखी गई, जहां इसे लेकर क्रेज और भी बढ़ गया। इंटरनेशनल लेवल पर सराही जा चुकी इस फिल्म की कहानी बड़े पर्दे पर देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 
सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव एक ऐसी फिल्म है जो मालेगांव के लोगों के सिनेमा के लिए पागलपन को बड़े ही इमोशनल और दिल छू लेने वाले अंदाज में दिखाती है। दिल्ली में हुई इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग में जो भी मौजूद था, वो फिल्म की सच्चाई और दमदार परफॉर्मेंस देखकर दंग रह गया। खासकर, जिस ईमानदारी और रियल इमोशंस के साथ ये कहानी सुनाई गई, उसकी हर तरफ तारीफ हुई। इस इवेंट में आए लोगों ने फिल्म के जुनून, सपनों और संघर्ष को इतने शानदार तरीके से पेश करने के लिए जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उन लोगों की कहानी है जो सिनेमा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। उनका यही जज्बा इस फिल्म को इतना खास बनाता है!
 
रीमा कागती के डायरेक्शन और वरुण ग्रोवर की जबरदस्त कहानी के साथ सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव जल्द ही सिनेमाघरों में धूम मचाने आ रही है। इस फिल्म को रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रीमा कागती ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। लीड रोल में आदर्श गौरव, विनीत कुमार सिंह और शशांक अरोड़ा जैसे टैलेंटेड एक्टर्स नजर आएंगे।
 
ये फिल्म पहले ही टोरंटो, BFI लंदन, पाम स्प्रिंग्स और रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर तारीफें बटोर चुकी है। अब बारी है सिनेमाघरों में धमाल मचाने की! 28 फरवरी को भारत, अमेरिका, यूके ,कनाडा, यू ए ई , ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में रिलीज हो रही है, तो तैयार हो जाइए मालेगांव के सुपरबॉयज की कहानी देखने के लिए।
 
Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया