Monday, August 17, 2026
BREAKING
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान ‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान' यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

राष्ट्रीय

सीएम योगी ने की यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की समीक्षा, पारदर्शिता पर दिया जोर

30 मई, 2026 02:08 PM

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि पुलिस भर्ती प्रक्रियाओं में तकनीक आधारित निगरानी को और अधिक सशक्त बनाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक चयन आरक्षण मानकों का पूर्ण पालन करते हुए पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शुचिता के साथ किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस को आधुनिक, सक्षम और प्रभावी बनाने की दिशा में यह वर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि वर्तमान में प्रदेश में 81,472 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया संचालित है। उन्होंने भर्ती एवं पदोन्नति की सभी प्रक्रियाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने तथा अभ्यर्थियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के 4,543, होमगार्ड्स के 41,424, आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के 32,679 सहित विभिन्न संवर्गों में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। आरक्षी भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को प्रस्तावित है, जिसके लिए लगभग 28 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसका अंतिम परिणाम अक्टूबर 2026 तक जारी करने का लक्ष्य रखा गया है। उप निरीक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम जुलाई के तीसरे सप्ताह में और होमगार्ड भर्ती का परिणाम सितंबर के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की योजना है। वहीं कुशल खिलाड़ी भर्ती के अंतर्गत सभी खेल विधाओं का परीक्षण पूरा हो चुका है और परिणाम जून 2026 के दूसरे सप्ताह में आने की संभावना है।

मुख्यमंत्री ने मृतक आश्रित भर्ती के मामलों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाने और नियमों को सरल बनाने के निर्देश भी दिए। समीक्षा में यह भी बताया गया कि वर्तमान में 9,406 पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया चल रही है। बैठक में यह जानकारी दी गई कि वर्ष 2017 से मई 2026 तक भर्ती बोर्ड द्वारा विभिन्न संवर्गों में 2,21,245 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जबकि 1,60,819 पुलिस कर्मियों को पदोन्नति दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लक्ष्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं ताकि योग्य युवाओं को अवसर मिले और प्रदेश की कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सके।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद