Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

सिरसा में आईआईटी की स्थापना को लेकर तीन सामाजिक संस्थाओं ने किया प्रस्ताव पारित

16 जून, 2025 04:08 PM

सिरसा।।(सतीश बंसल)। हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज सिरसा, बाबा सरसाईनाथ नाथ बुक बैंक वेलफेयर ट्रस्ट सिरसा व श्री गौशाला सिरसा ने सिरसा में आईआईटी की स्थापना के लिए प्रस्ताव पारित कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भेजा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष गुरदीप सैनी, श्री गौशाला के प्रधान राजेंद्र कुमार रातुसरिया व पेंशनर समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र मोहन गुप्ता ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की ओर से हरियाणा में भारतीय प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थान स्थापना की जानी है। यह शिक्षण संस्थान हरियाणा को एक नई बुलंदी प्रदान करेगा। जिला सिरसा हरियाणा की त्रिवेणी है, यहां पर राजस्थान, पंजाब और हरियाणा तीनों राज्यों की संस्कृति का समावेश है। यदि संस्थान सिरसा में स्थापित होता है तो तीन राज्यों के युवा लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि जिला सिरसा की भौगोलिक स्थिति बहुत ही अच्छी है यहां वर्ष भर मौसम मानव अनुकूल रहता है। प्राकृतिक की गोद में बसा यह जिला प्रदूषण, भीड़ एवं अत्यधिक गर्मी. सर्दी व वर्षा आदि से पूर्णतया सुरक्षित है। सामाजिक तौर पर बहुत ही शांत जिला है। यहां पर अलग-अलग संस्कृति, धर्म, समुदाय के लोग बहुत ही सद्भाव से अपना जीवन यापन करते हैं। इसके अलावा सिरसा संतों की नगरी है। यहां पर महान संत बाबा सरसाईनाथ जी, सावन सिंह जी, मस्ताना जी, बाबा प्रीतम सिंह जी, सतगुरु प्रताप सिंह जी यहां तक की प्रथम पातशाही गुरु नानक देव जी और दसवीं पातशाही गुरु गोविंद सिंह जी के भी चरण जिला सिरसा में पड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिला सिरसा का बहुत बड़ा भूभाग सेम ग्रसित व बिरानी भी है। कृषि के पर्याप्त साधनों न होने के कारण अधिक उपज नहीं हो पाती। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी सिरसा पिछड़ा हुआ है। सिरसा में चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी के अलावा कोई बड़ा शिक्षण संस्थान उपलब्ध नहीं है। यही नहीं जिला के उपायुक्त द्वारा गांव मिठी सुरेरां में 300 एकड़ भूमि शिक्षण संस्थान के लिए अधिग्रहण हेतु हरियाणा तकनीकी विभाग औपचारिकताएं अनुसार नकल व जमाबंदी के साथ-साथ ग्राम पंचायत के प्रस्ताव भी लेने आरंभ कर दिए गए हैं। सभी दृष्टिकोण से आईआईटी निर्माण के लिए सिरसा उपयुक्त जिला है। इस अवसर पर शमशेर शर्मा, प्रेम कंदोई, सतीश मित्तल, अजीत सिंह रंगा, अनिल सैनी, नवीन सिंगला, बलवंत सिंह, फतेह सिंह विर्क, आशीष सिंगला, सौजन्य विमलेश, राज कुमार खूंगर सहित तीनों सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान