Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

राष्ट्रीय

सिनेमा जगत में नायक तो राजनीति में 'जन नायक' बने थलपति, तमिलनाडु में जबरदस्त 'विजय'

05 मई, 2026 04:19 PM

चेन्नई : साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय अब राजनीति के मैदान में भी धमाल मचा रहे हैं। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने शानदार प्रदर्शन किया है।

सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) को पीछे छोड़ते हुए विजय की पार्टी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। खुद विजय पेरंबुर और तिरुचिरापल्ली सीटों पर जीत गए। सिनेमा से राजनीति की ओर मुड़ने वाले विजय के लिए यह समय बेहद खास साबित हो रहा है। एक तरफ उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ जल्द ही रिलीज होने वाली है, वहीं राजनीति में वह ‘जन नायक’ बनकर उभर रहे हैं।

सवाल है कि विजय राजनीति में कब और क्यों आए? दक्षिण भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारे राजनीति में सक्रिय रहे हैं। विजय ने भी इसी राह पर चलते हुए 2 फरवरी 2024 को अपनी पार्टी टीवीके की औपचारिक घोषणा की। कोविड महामारी के बाद से ही वे राजनीति में रुचि दिखा रहे थे। ऐसे में साल 2024 में सही समय देखकर उन्होंने पार्टी बनाई और साल 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया। उसी दिन उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास लेने का भी ऐलान कर दिया।

विजय ने अप्रैल 2026 में घोषणापत्र भी जारी किया था, जिसमें कई बड़े वादे किए गए। उन्होंने कहा कि घर की महिला मुखिया को हर महीने 2,500 की आर्थिक मदद व साल में 6 मुफ्त गैस सिलेंडर दी जाएगी। वहीं, गरीब बेटियों की शादी के लिए 8 ग्राम सोना और सिल्क साड़ी भी देंगे। विजय के पास बेरोजगार युवाओं के लिए भी बहुत कुछ है। उन्होंने स्नातकों को 4 हजार रुपए और डिप्लोमा करने वालों को 2,500 रुपए का मासिक भत्ता देने का भी ऐलान किया था। साथ ही बिना गारंटी के लोन, छोटे किसानों का कर्ज माफ व हर घर को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की भी घोषणा की।

विजय ने कहा था कि राजनीति उनके लिए शौक नहीं, बल्कि ‘पवित्र सेवा’ है। राजनीतिक सफर की शुरुआत विजय के लिए आसान नहीं रही, उसी समय उनका निजी जीवन भी अशांत चल रहा था। उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने तलाक की अर्जी दायर कर दी। 27 साल पुरानी शादी में आई इस दरार ने पूरे तमिलनाडु को चौंका दिया। संगीता ने विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप भी लगाया। उनका मानना है कि पिछले दो साल से वह रिश्ते को सुधारने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन सफलता नहीं मिली।

दोनों की साल 1999 में शादी हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या साशा। विजय ने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 1984 में बाल कलाकार के तौर पर की थी। उनकी पहली फिल्म ‘वेट्री’ उनके पिता एस.ए. चंद्रशेखर द्वारा निर्देशित थी। उन्होंने कई फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया और 1992 में ‘नालैया थीरपु’ से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया। 1996 में फिल्म ‘पूवे उनाक्कागा’ ने उन्हें रोमांटिक हीरो के रूप में स्थापित किया।

इसके बाद उन्होंने दर्जनों हिट फिल्में दीं और थलपति के नाम से मशहूर हुए। नामांकन के समय विजय ने अपनी संपत्ति का हलफनामा दाखिल किया। उनके अनुसार कुल संपत्ति 404.58 करोड़ रुपए है। उनके पास 10 मकान हैं। व्यक्तिगत बैंक खातों, बच्चों के खातों और पत्नी के खाते में भी रुपए हैं। विजय के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे