Thursday, August 20, 2026
BREAKING
गृह मंत्री अमित शाह आज तमिलनाडु में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता पहले नजरअंदाज किए गए बॉर्डर अब सरकार की टॉप प्रायोरिटी, रिजिजू ने चीनी घुसपैठ के दावों को किया खारिज पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित, कहा- संकट में भी उत्साह नहीं खोते बुद्धिमान राजीव गांधी की जयंती पर पीएम मोदी, ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि होर्मुज में दक्षिण कोरिया द्वारा मदद से इनकार पर ट्रंप नाराज, सैन्य अभ्यासों पर भी उठे सवाल भारत ने अफगानिस्तान को भेजी नई चिकित्सा सहायता, काबुल के अस्पताल को सौंपी गई खेप बांग्लादेश में आज राष्ट्रपति चुनाव, 35 साल बाद पहली बार मुकाबला अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने की श्रीनगर की खूबसूरती की तारीफ सीरिया में तुर्की की सैन्य मौजूदगी से बढ़ा तनाव, मोसाद प्रमुख ने की सीरियाई अधिकारी से बात ईरान पर और कड़े प्रतिबंध लगा सकता है अमेरिका, ट्रंप ने दी चेतावनी

राष्ट्रीय

समुचित जानकारी के अभाव में तत्काल कोई आकलन करना जल्दबाजी होगी- भारत-अमेरिका व्यापार समझौता पर बोलीं मायावती

03 फ़रवरी, 2026 06:55 PM

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भारत और अमेरिका के बीच बीच हुए समझौते के तहत अमेरिका ने भारत से आने वाली वस्तुओं पर जवाबी शुल्क को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है।इसे लेकर मायावती ने एक पर पोस्ट कर बड़ी बात कही है।

तत्काल कोई आकलन करना जल्दबाजी होगी
उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच अनेक शर्तों के साथ आपसी समझौते के बाद अमेरिका द्वारा 18 प्रतिशत टैरिफ लगाये जाने की खबर कितनी देश व जनहित में है इसके सम्बन्ध में समुचित जानकारी के अभाव में तत्काल कोई आकलन करना जल्दबाजी होगी।  उन्होंने कहा कि इसपर जमीनी अमल होने के बाद ही यह सही से मालूम हो पायेगा कि इससे देश के खासकर बहुजनों, गरीबों, मजदूरों, किसानों व महिलाओं आदि का क्या भला होगा।  मायावती ने कहा कि वैसे तो यह बेहतर होता कि इसके सम्बन्ध में सरकार द्वारा संसद के सत्र के दौरान् ही इसके बारे में विस्तार से बताया जाता ताकि लोगों को सही-सही जानकारी मिल पाती।

अमेरिका ने 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किया वस्तुओं पर शुल्क
 आप को बता दें कि  भारत और अमेरिका के बीच हुए समझौते के तहत अमेरिका ने भारत से आने वाली वस्तुओं पर जवाबी शुल्क को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। परिधान निर्यात संवर्धन परिषद (एईपीसी) के चेयरमैन ए शक्तिवेल ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में यह सफलता ऐसे वक्त में मिली है, जब भारतीय उद्योग उच्च अमेरिकी शुल्क के कारण तनाव में थे। उन्होंने कहा, ''अमेरिका हमारा सबसे बड़ा एकल निर्यात बाजार है और बेहतर व्यापारिक शर्तें अमेरिकी बाजार में भारतीय परिधान उत्पादों की प्रतिस्पर्धात्मकता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएंगी।

अमेरिका का फैसला दोनों पक्षों को मिलेगा लाभ
शार्दुल अमरचंद मंगलदास एंड कंपनी के पार्टनर रुद्र कुमार पांडेय ने कहा कि अमेरिका का फैसला दोनों पक्षों के रणनीतिक इरादों को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि यह कदम भारत के निर्यात-प्रतिस्पर्धी रुख को पुख्ता करता है और ऐसे समय में आया है जब अमेरिका अपनी आपूर्ति श्रृंखला को चीन से दूर ले जा रहा है। पांडेय ने कहा, ''इस फैसले का तत्काल लाभ शुल्क संवेदनशील और श्रम-प्रधान क्षेत्रों को मिलेगा।

विशेष रूप से इन क्षेत्र में हो लाभ
कपड़ा, परिधान, रत्न एवं आभूषण, चमड़ा, जूते, इंजीनियरिंग सामान और ऑटो घटक इससे विशेष रूप से लाभान्वित होंगे, क्योंकि ये क्षेत्र अमेरिकी बाजार में वियतनाम और बांग्लादेश के साथ सीधे प्रतिस्पर्धा करते हैं।'' भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ (फियो) के अध्यक्ष एस सी रल्हन ने कहा कि इससे उन ऑर्डरों के तुरंत जारी होने की उम्मीद है, जिन्हें पहले रोक दिया गया था। विशेष रूप से परिधान, कपड़ा और चमड़ा जैसे क्षेत्रों में इसका लाभ मिलेगा। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

गृह मंत्री अमित शाह आज तमिलनाडु में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

गृह मंत्री अमित शाह आज तमिलनाडु में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

पहले नजरअंदाज किए गए बॉर्डर अब सरकार की टॉप प्रायोरिटी, रिजिजू ने चीनी घुसपैठ के दावों को किया खारिज

पहले नजरअंदाज किए गए बॉर्डर अब सरकार की टॉप प्रायोरिटी, रिजिजू ने चीनी घुसपैठ के दावों को किया खारिज

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित, कहा- संकट में भी उत्साह नहीं खोते बुद्धिमान

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित, कहा- संकट में भी उत्साह नहीं खोते बुद्धिमान

राजीव गांधी की जयंती पर पीएम मोदी, ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

राजीव गांधी की जयंती पर पीएम मोदी, ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारत ने अफगानिस्तान को भेजी नई चिकित्सा सहायता, काबुल के अस्पताल को सौंपी गई खेप

भारत ने अफगानिस्तान को भेजी नई चिकित्सा सहायता, काबुल के अस्पताल को सौंपी गई खेप

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने की श्रीनगर की खूबसूरती की तारीफ

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने की श्रीनगर की खूबसूरती की तारीफ

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध