Monday, June 01, 2026
BREAKING
मौली जागरा (चंडीगढ़) में बदहाल सड़कें और बहता सीवरेज का पानी बना जी का जंजाल, समाजसेवियों ने उठाई प्रशासन के खिलाफ आवाज सभी वर्ग अपने युवाओं को नशा से दूर कर लें तो पूरा समाज नशा मुक्त हो जाएगा : गुलाब चंद कटारिया हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा से बोले सीएम- ईमानदारी और सादगी से जनसेवा की नई पारी लिखें हरियाणा सरकार गुरुग्राम में मेक इन हरियाणा और 9 नई सेक्टरल पॉलिसी करेगी लॉन्च युवाओं के भविष्य से कब तक खिलवाड़ करती रहेगी भाजपा सरकार : कुमारी सैलजा पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सुधीर परमार को भ्रष्टाचार के मामले में बरी करने वाले जज को किया सस्पेंड किसानों के सामने यूरिया-डीएपी का संकट, आमजन पर महंगाई की मार : दुष्यंत चौटाला गुरुग्राम की ओम साईंराम इंडस्ट्री में भीषण अग्निकांड : आधी रात को धू-धू कर जली फैक्ट्री, बुझाने में जुटीं 6 स्टेशनों की 8 गाड़ियां मोहाली में पंजाब सरकार के कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, सीएम आवास की ओर बढ़ रहे मार्च पर पुलिस ने छोड़ीं पानी की बौछारें Chamba Accident: चंबा में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौत

चंडीगढ़

सभी वर्ग अपने युवाओं को नशा से दूर कर लें तो पूरा समाज नशा मुक्त हो जाएगा : गुलाब चंद कटारिया

31 मई, 2026 09:35 PM

चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया कि वे अपने -अपने वर्ग के युवाओं को नशा से दूर कर लें तो पूरा समाज नशा मुक्त हो जाएगा। अगर समय रहते नहीं संभले तो नशा भावी पीढ़ी को मानसिक और शारीरिक तौर पर खोखला कर देगा। कटारिया आज यहां सेक्टर 27 स्थित जाट भवन में "आओ नशामुक्त भविष्य का मिलकर निर्माण करें " नामक राष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर एक स्मारिका का भी विमोचन किया गया। राज्यपाल ने जाट समाज द्वारा नशा के खिलाफ जागरूकता फ़ैलाने के लिए आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए समाज के अन्य वर्गों को भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की सलाह दी।


उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठनों का प्रभाव ज्यादा पड़ता है। जिस प्रकार समाज ने दहेज़ प्रथा या अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अपना अभियान चलाकर लोगों में जागृति लाने का काम किया है , उसी प्रकार नशा के खिलाफ भी सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं द्वारा चलाए जा रहे स्कूलों एवं कॉलेजों के अलावा अन्य शिक्षण संस्थानों में भी इस प्रकार के सेमिनार आयोजित करके युवाओं को देश और युवा पीढ़ी बचाने के लिए अपनी आहुति देनी चाहिए।


कटारिया ने विभिन्न जेलों में नशा बेचने के आरोप में पकडे गए लोगों से किया गया संवाद सांझा करते हुए बताया कि कुछ लोग धन दौलत कमाने के चक्कर में गरीब लोगों और विशेष कर युवाओं को अपने जाल में फांसते हैं, असली दोषी इनको बरगलाने वाला है न कि नशा करने वाला। उन्होंने अभिभावकों से भी अपने बच्चों की मित्र मंडली पर नजर रखने की हिदायत दी और कहा कि किसी भी युवा पर सबसे ज्यादा प्रभाव उसके संगी -साथियों का पड़ता है। उन्होंने कहा कि नशा करने वालों से नफ़रत करने की बजाए उनको प्यार से समझाएं।


भारत के एडिशनल सॉलिसिटर जरनल एवं पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जो व्यक्ति नशा करते हैं वो बाहरी तौर पर बेशक स्वस्थ दिखाई देते हैं लेकिन वो अंदर से खोखले हो चुके होते हैं। उन्होंने सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि भारत में फ़िलहाल 8 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो किसी न किसी नशा के आदी हैं। उन्होंने कहा कि नशा एक भयंकर संकट लेकर आ रहा है। उन्होंने युवाओं में तनाव, अकेलापन, संवादहीन समाज को भी नशा में फंसने का कारण बताया।


सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस मदन लोकुर ने नशा के मामले में कई क़ानूनी पहलुओं की जानकारी दी और बताया कि दवा के रूप में कुछ ड्रग की अनुमति तो संविधान में दी गई है, लेकिन नशा के तौर पर अत्यधिक मात्रा की मनाही है। उन्होंने भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ड्रग को रोकने के लिए की जा रही कार्रवाई की सराहना करते हुए देश में नेशनल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, जज, पुलिस समेत अन्य महत्वपूर्ण कड़ियों को नशा के परीक्षण से लेकर अन्य पहलुओं की तकनीकी जानकारी से अपडेट करने का सुझाव दिया।


जाट सभा के अध्यक्ष एवं सेमिनार आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ एम.एस मलिक (पूर्व डीजीपी, हरियाणा पुलिस) ने सभी अतिथियों के स्वागत करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नशा से बचाने के लिए यह सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। इसमें अनेक विद्वान नशा फैलने के कारण, बचाव और समाज में उनके पुनर्वास पर विचार रखेंगे जो कि अच्छे भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा।
इस अवसर पर पंजाब यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ रेणु विग, पूर्व डीजीपी डॉ. के पी सिंह, लेफ्टिनेट जरनल सुखदीप सिंह सांगवान, पूर्व डीजीपी जी.एस मलही, ईडी के पूर्व डायरेक्टर करनेल सिंह, एन सी बी जोनल यूनिट चंडीगढ़ के अतिरिक्त डायरेक्टर अमनजीत सिंह, डॉ ईश्वर सिंह, डॉ सुमन सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता रामकुमार मलिक, रम्मी मलिक, डॉ एच के बाली, आकाश गोयल, प्रोफेसर हरबंस, रिपन महत्ता समेत कई विषय विशेषज्ञों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।


सेमिनार में सीनियर ड्रग कंट्रोलर डॉ. सारिका मालिक, जाट सभा के उपाध्यक्ष जयपाल पुनिया, सचिव बी एस गिल, महावीर फौगाट, जे. एस ढिल्लो, नरेश दहिया, विमल जून, डॉ सत्यव्रत धनखड़, मनबीर सिंह सांगवान, सुरेंद्र बांगड़, अशोक श्योकंद, सुखबीर सिंह हुडा, प्रेम सिंह, डॉ सतबीर सिंह सैन, सतीश कुमार, प्रेम सिंह, डॉ सतबीर सिंह सैनी, आनंद लाठर, कपिल मल्हान समेत कार्यकारिणी के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

मौली जागरा (चंडीगढ़) में बदहाल सड़कें और बहता सीवरेज का पानी बना जी का जंजाल, समाजसेवियों ने उठाई प्रशासन के खिलाफ आवाज

मौली जागरा (चंडीगढ़) में बदहाल सड़कें और बहता सीवरेज का पानी बना जी का जंजाल, समाजसेवियों ने उठाई प्रशासन के खिलाफ आवाज

आ नी चिड़िए पानी पी 'और 'कलम  अते कला का सुमेल' पुस्तकों का हुआ विमोचन और चर्चा

आ नी चिड़िए पानी पी 'और 'कलम अते कला का सुमेल' पुस्तकों का हुआ विमोचन और चर्चा

ज्वाइन्ट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजा राम का जन्मदिन कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक मनाया

ज्वाइन्ट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजा राम का जन्मदिन कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक मनाया

चंडीगढ़ मेयर सौरभ जोशी ने नगर निगम की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, विभिन्न विभागों में व्यापक सुधारों के दिए निर्देश

चंडीगढ़ मेयर सौरभ जोशी ने नगर निगम की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, विभिन्न विभागों में व्यापक सुधारों के दिए निर्देश

चंडीगढ़ ग्रुप के NCC कैडेट्स के लिए स्कूबा डाइविंग कैंप

चंडीगढ़ ग्रुप के NCC कैडेट्स के लिए स्कूबा डाइविंग कैंप

स्पेशल पुलिस टीम की कार्रवाई, चंडीगढ़ में धरा नशा तस्करी का आरोपी

स्पेशल पुलिस टीम की कार्रवाई, चंडीगढ़ में धरा नशा तस्करी का आरोपी

चंडीगढ़ के स्कूलों और हरियाणा सीएम कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी

चंडीगढ़ के स्कूलों और हरियाणा सीएम कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी

तेल खरीद पर लिमिट लगाने को लेकर वड़िंग ने केंद्र से मांगा स्पष्टीकरण

तेल खरीद पर लिमिट लगाने को लेकर वड़िंग ने केंद्र से मांगा स्पष्टीकरण

सीपीए जोन-2 सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विधान सभा अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ की बैठक

सीपीए जोन-2 सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विधान सभा अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ की बैठक

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सीआईआई(CII)उत्तर क्षेत्रीय मुख्यालय, चंडीगढ़ में मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सीआईआई(CII)उत्तर क्षेत्रीय मुख्यालय, चंडीगढ़ में मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन