Monday, March 30, 2026
BREAKING
अमृतसर में गोल्डी ढिल्लों मॉड्यूल से संबंधित दो आधुनिक सब-मशीन गन बरामद गैंगस्टरों ते वार का 68वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 508 स्थानों पर छापेमारी; 188 गिरफ्तार विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार 6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार भारत वैश्विक व्यवधानों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार, आपूर्ति श्रृंखलाएं मजबूत : इंडस्ट्री मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता ‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

पंजाब

सभी परिवारों के सुरक्षित घर लौटने के बाद सभी राहत कैंप बंद हुये: हरदीप सिंह मुंडियाँ

23 सितंबर, 2025 08:18 PM

चंडीगढ़पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री श्री हरदीप सिंह मुंडियाँ ने आज यहां बताया कि प्रदेश में बाढ़ की स्थिति स्थिर होने के साथ ही सभी राहत कैंप अब बंद कर दिए गए हैं क्योंकि इन कैंपों में रह रहे सभी प्रभावित लोग अपने घरों को लौट चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री की आपूर्ति लगातार जारी रहेगी।

राजस्व मंत्री ने बताया कि पंजाब भर में बाढ़ के चरम दौर के दौरान कुल 219 राहत कैंप खोले गए थे, जिनमें समय-समय पर 8,270 प्रभावित लोगों ने ठहराव किया। उन्होंने कहा कि हालात में सुधार के साथ ही कैंपों की संख्या घटती रही। आज एक भी कैंप सक्रिय नहीं है और सभी प्रभावित परिवार अपने गांवों और घरों को लौट चुके हैं।

बाढ़ के दौरान शुरू किए गए राहत कार्यों पर प्रकाश डालते हुए श्री मुंडियाँ ने कहा कि 1 अगस्त से अब तक लगभग 23,340 प्रभावित लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित निकाला गया। उन्होंने कहा कि विभिन्न ज़िलों के प्रशासन ने कैंपों में अस्थायी आवास, भोजन, दवाइयां और आवश्यक सेवाओं के साथ-साथ बाढ़ के बाद मलबा हटाने, मृत पशुओं का निपटान, सीवरेज की सफाई और नुकसानी गयी सार्वजनिक संपत्तियों की मरम्मत सहित विभिन्न सैनिटेशन उपाय सुनिश्चित किए।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 22 ज़िले और 2,555 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए, जिससे 3,89,445 लोग प्रभावित हुए। उल्लेखनीय है कि बाढ़ के कारण 57 लोगों की जान गई और 4 व्यक्तियों का कोई पता नहीं चला। इसके साथ ही 1,99,926.2 हेक्टेयर फसल क्षेत्र का नुकसान हुआ, जबकि बुनियादी ढांचे और पशुओं के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

श्री हरदीप सिंह मुंडियाँ ने बताया कि बचाव और राहत कार्यों के लिए एन.डी.आर.एफ, एस.डी.आर.एफ, सेना, जल सेना की टीमें और बी.एस.एफ. टीमों को नावों और मानवबल के साथ सेवा में लगाया गया। इसके साथ ही विभिन्न ज़िलों के प्रशासन ने पीने के पानी, भोजन के पैकेट और चिकित्सीय सहायता की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की, जबकि पशुओं की देखभाल के लिए वैटेरनरी टीमें तैनात की गईं थीं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

अमृतसर में गोल्डी ढिल्लों मॉड्यूल से संबंधित दो आधुनिक सब-मशीन गन बरामद

अमृतसर में गोल्डी ढिल्लों मॉड्यूल से संबंधित दो आधुनिक सब-मशीन गन बरामद

गैंगस्टरों ते वार का 68वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 508 स्थानों पर छापेमारी; 188 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 68वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 508 स्थानों पर छापेमारी; 188 गिरफ्तार

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार

65 लाख परिवारों को मिलेंगे हेल्थ कार्ड, 30 लाख पहले ही जारी किए; अब तक 1.65 लाख लोगों ने इलाज करवाया: अरविंद केजरीवाल

65 लाख परिवारों को मिलेंगे हेल्थ कार्ड, 30 लाख पहले ही जारी किए; अब तक 1.65 लाख लोगों ने इलाज करवाया: अरविंद केजरीवाल

किसानों और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के लिए पेट्रोल, डीजल और डीएपी की आपूर्ति पर तुरंत कदम उठाएं: भगवंत सिंह मान

किसानों और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के लिए पेट्रोल, डीजल और डीएपी की आपूर्ति पर तुरंत कदम उठाएं: भगवंत सिंह मान

हलवारा एयरपोर्ट से जल्द शुरू होंगी उड़ानें, दिल्ली के लिए रोजाना दो फ्लाइट्स: रवनीत सिंह बिट्टू

हलवारा एयरपोर्ट से जल्द शुरू होंगी उड़ानें, दिल्ली के लिए रोजाना दो फ्लाइट्स: रवनीत सिंह बिट्टू

पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा

पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा

राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू

राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू

हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ज़ीरकपुर के रामगढ़ भुड़ा और सनौली में आम आदमी क्लिनिकों की शुरुआत — गांवों तक पहुंच रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं

ज़ीरकपुर के रामगढ़ भुड़ा और सनौली में आम आदमी क्लिनिकों की शुरुआत — गांवों तक पहुंच रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं