Monday, March 30, 2026
BREAKING
वह दिन दूर नहीं जब कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से विद्यार्थी बेहतर शिक्षा लेने के लिए पंजाब आएंगे: भगवंत सिंह मान विपक्ष पंजाब के पंजाब की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, अश्वनी शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37 प्रतिशत गिरावट पंजाब में वेयरहाउसिंग अधिकारी की मौत का मामला कमजोर किया जा रहा है : सुनील जाखड़ मंत्रिमंडल ने एनएचएआई के सड़क प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने के लिए सतलुज नदी से गाद निकालने को मंजूरी दी सांसद सैलजा ने किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक कांग्रेस विधायक दल की बैठकः प्रदेशभर की मंडियों में जाएंगे कांग्रेस विधायक- हुड्डा राज्यसभा चुनाव में धांधली करने वाले निर्वाचन अधिकारी की शिकायत करेगी कांग्रेसः हुड्डा ईरान युद्ध के बीच सरकार ने केरोसिन की आपूर्ति में तेजी लाने के लिए नियमों में दी ढील

राष्ट्रीय

सचिन पायलट बोले- BJP और चुनाव आयोग मिलकर कर रहे वोट चोरी, सरकार को जनता से मतलब नहीं

17 सितंबर, 2025 09:08 PM

बेलतरा: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की 'वोट चोर-गद्दी छोड़' यात्रा का आज दूसरा दिन रहा। बेलतरा में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि चुनाव आयोग और बीजेपी की मिलीभगत से करोड़ों वोटर्स के नाम काट दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग जिंदा हैं, उन्हें मरा बता दिया गया और उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया। बीजेपी वोट चोरी कर सत्ता में आई है।

कांग्रेस नेताओं ने दिखाई एकजुटता
सचिन पायलट के साथ यात्रा में पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और ताम्रध्वज साहू भी शामिल रहे। पायलट ने गुटबाजी के सवाल पर कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में किसी तरह का मतभेद नहीं है, सभी नेता एक मंच पर एकजुट होकर मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं।

सरकार पर गंभीर आरोप
पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार को जनता से कोई लेना-देना नहीं है। न बिजली, न खाद, न अस्पताल... सरकार केवल सत्ता बचाने के लिए वोट चोरी कर रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस करोड़ों लोगों का हस्ताक्षर अभियान चला रही है, जिसे दिल्ली ले जाकर चुनाव आयोग को सौंपा जाएगा।

रायगढ़ में बड़ा बयान
रायगढ़ में पायलट ने भाजपा पर एक और बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि "जिस दिन कांग्रेस बहुमत से दूर रही और भाजपा ने अभी शपथ भी नहीं ली थी, उसी दिन कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए पेड़ों की कटाई शुरू कर दी गई। यह जंगल और देश की संपत्ति की चोरी है।"

वोट चोरी बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस
सचिन पायलट ने साफ कहा कि कांग्रेस पार्टी वोट चोरी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और इसी वजह से यह यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने दावा किया कि इस अभियान को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और आने वाले समय में यह भाजपा के खिलाफ बड़ा जनआंदोलन बनेगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

गोबरधन योजना: बायोगैस संयंत्रों ने बदली यूपी के गांवों की तस्वीर, स्वच्छता के साथ आय और रोजगार में बढ़ोतरी

गोबरधन योजना: बायोगैस संयंत्रों ने बदली यूपी के गांवों की तस्वीर, स्वच्छता के साथ आय और रोजगार में बढ़ोतरी

सबरीमाला सोना चोरी मामला: भाजपा ने दिया करारा जवाब, कहा- 'राहुल गांधी का झूठ फिर आया सामने'

सबरीमाला सोना चोरी मामला: भाजपा ने दिया करारा जवाब, कहा- 'राहुल गांधी का झूठ फिर आया सामने'

भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव

भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव

पीएम मोदी का गुजरात दौरा, 19,800 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

पीएम मोदी का गुजरात दौरा, 19,800 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

सूर्य की गतिविधि से बनता है 'स्पेस वेदर', जानें पृथ्वी को कैसे करता है प्रभावित

सूर्य की गतिविधि से बनता है 'स्पेस वेदर', जानें पृथ्वी को कैसे करता है प्रभावित

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री योगी की बच्चों को नसीहत, स्क्रीन टाइम घटाएं, एक्टिविटी टाइम बढ़ाएं

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री योगी की बच्चों को नसीहत, स्क्रीन टाइम घटाएं, एक्टिविटी टाइम बढ़ाएं