Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

मनोरंजन

'सच छ‍िपाया नहीं जा सकता'..पीएम मोदी के बाद अमित शाह ने की vikrant messy ki 'द साबरमती रिपोर्ट' की तारीफ

18 नवंबर, 2024 06:58 PM

विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म 2002 के गोधरा कांड पर आधारित है, जो भारतीय राजनीति के सबसे विवादित मुद्दों में से एक है। विक्रांत इस फिल्म में एक पत्रकार का किरदार निभा रहे हैं, जो गोधरा कांड की सच्चाई सामने लाने के लिए संघर्ष करता है।

यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। अब इस फिल्म को भारत के गृह मंत्री अमित शाह का समर्थन भी मिल चुका है। अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की तारीफ की है।

अमित शाह ने 'द साबरमती रिपोर्ट' की तारीफ की
गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर का पोस्ट शेयर किया, जिसमें विक्रांत की फिल्म देखने की वजहें बताई गई थीं। अमित शाह ने लिखा, "कोई फर्क नहीं पड़ता कि एक शक्तिशाली ईकोसिस्टम कितनी कोशिश करता है, मगर सच्चाई को हमेशा के लिए छिपाया नहीं जा सकता। 'साबरमती रिपोर्ट' इस ईकोसिस्टम को नकारती है और इस महत्वपूर्ण घटना का सच सामने लाती है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की थी तारीफ
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 'द साबरमती रिपोर्ट' की तारीफ की थी। उन्होंने भी उसी यूजर का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "यह अच्छी बात है कि सच्चाई सामने आ रही है और यह भी कि आम लोग इसे देख सकते हैं। एक झूठी कहानी कुछ समय तक ही चल सकती है, लेकिन तथ्य हमेशा सामने आ ही जाते हैं।"

फिल्म को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया
विक्रांत मैसी की यह फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सुर्खियों में थी। शुक्रवार को फिल्म 600 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई और पहले दिन से ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म ने पहले वीकेंड में 6.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जो कि विक्रांत की पिछली हिट फिल्म '12वीं फेल' के बराबर है।

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मिल रही सराहना के बाद, यह फिल्म और भी चर्चा में आएगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म के शानदार वीकेंड कलेक्शन के बाद, वर्किंग डेज में इसे पॉलिटिकल गलियारों से मिल रही सराहना का कितना फायदा मिलता है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया