Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

संवत्सरी पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व क्षमा और करुणा की शक्ति का प्रतीक

28 अगस्त, 2025 01:28 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार को संवत्सरी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और इस पर्व के शाश्वत संदेश पर जोर दिया। जैन धर्म का संवत्सरी महापर्व बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन ‘मिच्छामी दुक्कड़म्’ कहने की परंपरा है, जिसका मतलब सभी जीवों से क्षमा मांगना और क्षमा करना है। यह दिन आत्मशुद्धि, क्षमा और करुणा का प्रतीक माना जाता है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि संवत्सरी हमें क्षमाशीलता की सुंदरता और करुणा की शक्ति का स्मरण कराती है। यह पर्व हमें ईमानदारी से रिश्तों को मजबूत करने और विनम्रता व दया को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से अपील की कि इस दिन हमारे हृदय विनम्र रहें और हमारे कार्यों में दया और सद्भावना झलके। पीएम मोदी ने संदेश के अंत में ‘मिच्छामी दुक्कड़म्’ भी लिखा।

संवत्सरी, जैन धर्म के पर्यूषण पर्व का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है। इसे क्षमा का वार्षिक दिवस भी माना जाता है। इस दिन जैन धर्म के अनुयायी अपने मन, वचन और कर्म से हुई गलतियों के लिए सभी जीवों से क्षमा मांगते हैं और दूसरों को क्षमा भी करते हैं। यह दिन पश्चाताप, आत्म-चिंतन और आंतरिक शुद्धि का प्रतीक है, जिससे व्यक्ति आध्यात्मिक शांति की ओर बढ़ता है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और भक्ति से भरा यह पावन अवसर हर किसी के लिए शुभकारी हो। उन्होंने भगवान गणेश से प्रार्थना की कि वे अपने सभी भक्तों को सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें। उन्होंने अपने संदेश में ‘गणपति बाप्पा मोरया’ भी लिखा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित