Thursday, March 26, 2026
BREAKING
विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा 28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प

मनोरंजन

संगीत कार्यक्रम में सेल्फी लेने के दौरान सोनू निगम को धक्का देने के मामले में विधायक के बेटे पर एफआईआर

21 फ़रवरी, 2023 02:23 PM

मुंबई: मुंबई में एक संगीत कार्यक्रम में सेल्फी लेने के दौरान मशहूर गायक सोनू निगम को धक्का देने और उनके दो साथियों से मारपीट के आरोप में एक विधायक के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि सोमवार को चेंबूर जिमखाना में निगम की लाइव प्रस्तुति के बाद हुई इस घटना में उनका एक साथी घायल हो गया। बाद में सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो सामने आया।

अधिकारी ने कहा कि निगम की ओर से मिली शिकायत के आधार पर चेंबूर पुलिस ने शिवसेना के स्थानीय विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटे स्वप्निल फटरपेकर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 341 और 337 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। निगम की शिकायत के अनुसार, वह और उनके सहयोगी प्रस्तुति के बाद मंच से जा रहे थे, तभी एक व्यक्ति पीछे से आया और गायक को पकड़ लिया।

उस व्यक्ति की पहचान बाद में स्वप्निल फटरपेकर के रूप में हुई। आरोपी गायक के साथ तस्वीर खिंचवाना चाहता था। शिकायत के अनुसार, निगम के सहयोगी हरि प्रकाश ने आरोपी को रोकने की कोशिश की और उसे एक तरफ ले गए। अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी ने प्रकाश के साथ कथित तौर पर मारपीट की, जिसके चलते वह मंच से नीचे गिर गए। शिकायत के अनुसार इसके बाद आरोपी ने निगम को धक्का दे दिया, जिसके चलते वह भी सीढ़ियों पर से गिर गए। शिकायत में कहा गया है कि जब निगम के एक अन्य सहयोगी रब्बानी खान उनकी मदद के लिए आगे आए, तो आरोपी ने कथित तौर पर उनके साथ भी मारपीट की। खान भी गिर गए।

अधिकारी ने कहा कि घायल खान को चेंबूर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि निगम मंगलवार तड़के चेंबूर पुलिस थाने गए तथा अपना बयान दर्ज कराया और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच की जा रही है। बाद में, आरोपी की बहन ने एक ट्वीट में आयोजकों की ओर से आधिकारिक तौर पर निगम और उनकी टीम से अप्रिय घटना के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि जब निगम को प्रस्तुति देने के बाद जल्दबाजी में मंच से उतारा जा रहा था, तब उसका भाई गायक के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने ट्वीट किया, “हड़बड़ी और हंगामे की वजह से वहां हंगामा हो गया।”

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'अपनी ही फिल्मों पर नहीं आती हंसी', प्रियदर्शन बोले- कॉमेडी बनाना सबसे मुश्किल काम

'अपनी ही फिल्मों पर नहीं आती हंसी', प्रियदर्शन बोले- कॉमेडी बनाना सबसे मुश्किल काम

गणित के फॉर्मूले से सुलझेगी रिश्तों की गुत्थी, इस दिन डिजिटल दस्तक देगी वेब सीरीज 'मां का सम'

गणित के फॉर्मूले से सुलझेगी रिश्तों की गुत्थी, इस दिन डिजिटल दस्तक देगी वेब सीरीज 'मां का सम'

सात समंदर पार 'धुरंधर' का डंका, एनबीए मैच में गूंजा फेमस टाइटल ट्रैक

सात समंदर पार 'धुरंधर' का डंका, एनबीए मैच में गूंजा फेमस टाइटल ट्रैक

सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर किया अपना स्टाइल मंत्र, कहा- नेचुरल रहना ही है असली स्वैग

सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर किया अपना स्टाइल मंत्र, कहा- नेचुरल रहना ही है असली स्वैग

फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने बताया अगली पीढ़ी को बचाने का मंत्र

फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने बताया अगली पीढ़ी को बचाने का मंत्र

'आज की फिल्मों में इमोशन्स गायब हो गए हैं', इमरान खान ने उठाए सवाल

'आज की फिल्मों में इमोशन्स गायब हो गए हैं', इमरान खान ने उठाए सवाल

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा