Friday, July 03, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

शीतलहर का कहर! CM योगी का बड़ा फैसला—UP में 12वीं तक के स्कूल 1 जनवरी तक बंद, अलर्ट मोड पर अधिकारी

29 दिसंबर, 2025 06:03 PM

उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठंड और शीतलहर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी तरह सतर्क हो गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि ठंड के कारण आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना होने पाए। इसके लिए प्रशासन को हर समय अलर्ट रहने और जमीनी स्तर पर लगातार काम करने को कहा गया है। सीएम योगी ने सभी जिलों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार दौरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि ठंड से जुड़े इंतजामों की खुद निगरानी की जा सके और किसी भी तरह की लापरवाही ना हो।

बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता, 1 जनवरी तक स्कूल बंद
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,  बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने आदेश दिया है कि प्रदेश में कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल 1 जनवरी तक बंद रहेंगे। यह आदेश यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संचालित सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

ठंड से बचाव के लिए कंबल और अलाव की सख्त व्यवस्था
मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि हर जिले में ठंड से बचाव के पूरे इंतजाम किए जाएं। जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे जाएं और प्रमुख सड़कों, चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

खुले में सोने पर रोक, रैन बसेरों को पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने खुले में सोने वाले लोगों को लेकर भी सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे न सोए। इसके लिए सभी रैन बसेरों को पूरी तरह तैयार रखा जाए। रैन बसेरों में साफ-सफाई, गर्म बिस्तर, पीने का साफ पानी और अन्य जरूरी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। सीएम योगी ने स्पष्ट कहा कि ठंड के मौसम में किसी की जान जोखिम में न पड़े, यह प्रशासन की जिम्मेदारी है। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि शीतलहर से निपटने के लिए सरकार की सभी योजनाएं ज़मीन पर सही तरीके से लागू हों।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस