Thursday, August 20, 2026
BREAKING
प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता पर महंगाई की तिहरी मार पड़ रहीः दीपेन्द्र हुड्डा अम्बाला छावनी में 100 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल की भूमि लेने हेतु लगभग 13 करोड़ रूपए मंजूर अपना वादा निभाए बीजेपी, HKRN कर्मियों को तुरंत प्रभाव से पक्का करे सरकार- कांग्रेस मानसून सत्र: सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करें, छोटे-छोटे सुधारों से ही आते हैं बड़े बदलाव- हरविंद्र कल्याण फतेहाबाद में कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर पारदर्शी भर्ती नीति से बिना पर्ची-बिना खर्ची युवाओं को मिलीं 2 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां: मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दी स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, कहा- आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के लिए देश से माफी मांगे भाजपा सरकार : कुमारी सैलजा पंजाब विधानसभा चुनाव में साथ आ सकते हैं अकाली और भाजपा, हरसिमरत कौर बादल ने दिए संकेत

राष्ट्रीय

शिवपुरी में बनेगा देश का सातवां इंडिया पोस्ट प्रशिक्षण केंद्र: केंद्रीय मंत्री सिंधिया

12 जनवरी, 2026 11:44 AM

शिवपुरी; देश का सातवां भारतीय डाक विभाग का प्रशिक्षण केंद्र शिवपुरी में स्थापित किया जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार दोपहर शिवपुरी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इंडिया पोस्ट के छह प्रशिक्षण केंद्र बड़े शहरों में संचालित हैं, जबकि शिवपुरी में बनने वाला यह पहला प्रशिक्षण केंद्र होगा, जो किसी छोटे शहर में स्थापित किया जा रहा है। इस केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर भारतीय डाक विभाग के हजारों कर्मचारी तैयार होंगे।

श्री सिंधिया ने बताया कि शिवपुरी जिले के पहले बड़े उद्योग जैकेट उद्योग का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है, जिसकी लागत 500 करोड़ रुपए से अधिक है। इस उद्योग से जैकेट निर्माण कार्य में 500 से अधिक महिलाओं को रोजगार मिलेगा, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त होंगी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के प्रथम चरण का शुभारंभ 20 जनवरी को किया जाएगा। बदरवास कस्बे में अदानी ग्रुप द्वारा स्थापित यह जैकेट उद्योग जिले के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा, क्योंकि बदरवास की जैकेट देशभर में प्रसिद्ध हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू की गई जॉब गारंटी योजना में बड़े सुधार किए गए हैं, जिसके तहत अब 125 दिन के रोजगार की गारंटी और 15 दिन में भुगतान की व्यवस्था की गई है। इस योजना में डिजिटलाइजेशन के माध्यम से निरीक्षण और नियंत्रण भी सुनिश्चित किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में भारत सरकार के संबंधित विभागों के सहयोग से दिव्यांगजनों के लिए सभी सुविधाओं से युक्त बड़े शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण भी प्रदान किए जाएंगे।

श्री सिंधिया ने कहा कि श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य मिशन और एक समाजसेवी संस्था के तत्वावधान में आगामी मार्च माह में मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में अब तक का सबसे विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में गंभीर बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं देंगे, जिससे हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि शिवपुरी जिले के पिछोर क्षेत्र की सिंचाई परियोजना का बांध बनकर तैयार हो चुका है, वहीं पोहरी क्षेत्र में सनघटा बांध के निर्माण कार्य की शुरुआत हो चुकी है। इन परियोजनाओं से जिले में सिंचाई सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

उल्लेखनीय है कि श्री सिंधिया 8 से 11 जनवरी तक अपने संसदीय क्षेत्र के भ्रमण पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया और शिवपुरी शहर सहित कोलारस व बदरवास क्षेत्र में पांच आधुनिक उप डाकघरों का लोकार्पण किया। दोपहर बाद वे शिवपुरी से ग्वालियर के लिए रवाना हो गए।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन