Thursday, August 20, 2026
BREAKING
प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता पर महंगाई की तिहरी मार पड़ रहीः दीपेन्द्र हुड्डा अम्बाला छावनी में 100 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल की भूमि लेने हेतु लगभग 13 करोड़ रूपए मंजूर अपना वादा निभाए बीजेपी, HKRN कर्मियों को तुरंत प्रभाव से पक्का करे सरकार- कांग्रेस मानसून सत्र: सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करें, छोटे-छोटे सुधारों से ही आते हैं बड़े बदलाव- हरविंद्र कल्याण फतेहाबाद में कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर पारदर्शी भर्ती नीति से बिना पर्ची-बिना खर्ची युवाओं को मिलीं 2 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां: मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दी स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, कहा- आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के लिए देश से माफी मांगे भाजपा सरकार : कुमारी सैलजा पंजाब विधानसभा चुनाव में साथ आ सकते हैं अकाली और भाजपा, हरसिमरत कौर बादल ने दिए संकेत

राष्ट्रीय

वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी, 18,000 वर्ग मीटर की एग्जीबिशन का किया उद्घाटन

12 जनवरी, 2026 11:41 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजकोट स्थित मारवाड़ी विश्वविद्यालय से ‘विकसित गुजरात से विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने वाली ‘वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस: कच्छ एवं सौराष्ट्र’ और उससे जुड़ी पांच दिवसीय बिजनेस एग्जीबिशन का गरिमापूर्ण शुभारंभ किया।

क्षेत्रीय सामर्थ्य और वैश्विक दृष्टि का संगम

इस आयोजन में क्षेत्रीय आकांक्षाओं के साथ वैश्विक महत्वाकांक्षा के मंत्र को साकार किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उप मुख्यमंत्री एवं गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी तथा मुख्य सचिव एमके दास सहित कई वरिष्ठ महानुभावों की प्रेरक उपस्थिति रही।

प्रधानमंत्री ने किया विशाल प्रदर्शनी का अवलोकन

उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने 18,000 वर्ग मीटर में फैली इस विशाल प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने ‘एंटरप्राइज एक्सीलेंस पैवेलियन’ में हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, एस्सार, न्यारा एनर्जी और ज्योति सीएनसी जैसी अग्रणी औद्योगिक इकाइयों द्वारा देश के आर्थिक विकास में दिए जा रहे योगदान को देखा। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर गुजरात की निरंतर मजबूत होती औद्योगिक क्षमता और तकनीकी प्रगति की सराहना की।

‘ओशन ऑफ अपॉर्चुनिटीज’ पैवेलियन में दिखी ब्लू इकोनॉमी की ताकत

कच्छ और सौराष्ट्र के समुद्र तटों की असीम संभावनाओं को उजागर करने वाले ‘ओशन ऑफ अपॉर्चुनिटीज’ पैवेलियन में प्रधानमंत्री ने विशेष रुचि दिखाई। गुजरात मैरीटाइम बोर्ड द्वारा ब्लू इकोनॉमी के विकास से जुड़ी प्रस्तुति और रिलायंस न्यू एनर्जी जैसे स्टॉल्स में प्रदर्शित नई तकनीकों ने विशेष आकर्षण पैदा किया। इस पैवेलियन में औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के संतुलन की स्पष्ट झांकी देखने को मिली।

‘हर घर स्वदेशी’ के मंत्र के साथ MSME पैवेलियन

स्थानीय कला, कारीगरों और लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘हर घर स्वदेशी’ के मंत्र के साथ MSME पैवेलियन तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री ने यहां ग्रामीण कारीगरों की हस्तकला, स्वदेशी उत्पादों और हाट का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बुक रिव्यू में अपने विचार भी दर्ज किए।

15 जनवरी तक चलेगी प्रदर्शनी

15 जनवरी तक चलने वाली यह एग्जीबिशन विद्यार्थियों, उद्यमियों और आम नागरिकों के लिए ज्ञानवर्धक साबित होगी। साथ ही यह ‘विकसित भारत@2047’ के लक्ष्य को नई दिशा और गति देने में अहम भूमिका निभाएगी। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन