Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

पंजाब

शिरोमणि अकाली दल प्रवक्ता अर्शदीप कलेर ने घेरी आम आदमी पार्टी सरकार, सबूत पेश कर किए बड़े खुलासे

19 जनवरी, 2026 07:19 PM

शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता अर्शदीप कलेर ने आम आदमी पार्टी पर गैंगस्टरों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के दावे और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर नजर आ रहा है। कलेर ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को मोहाली कोर्ट से राहत मिलने के मामले पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार की भूमिका संदेह के घेरे में है। उनका कहना है कि अदालत में सरकार की ओर से यह कहा गया कि गैंगस्टर के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है, जिसके चलते उसे मामले से बाहर कर दिया गया। कलेर ने मांग की कि मुख्यमंत्री भगवंत मान स्पष्ट करें कि यह रुख किसके निर्देश पर अपनाया।

अकाली दल के प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी एक तरफ गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात करती है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। उन्होंने दावा किया कि बीते करीब 20 दिनों में पंजाब में कई बड़ी वारदातें हुई हैं, जिनमें सत्तारूढ़ पार्टी से जुड़े एक सरपंच की हत्या भी शामिल है। उनके अनुसार, इससे सरकार की कथनी और करनी में फर्क साफ दिखाई देता है।

उन्होंने यह भी कहा कि तरनतारन उपचुनाव के दौरान जग्गू भगवानपुरिया को असम की जेल से पंजाब लाया गया था और बाद में सरकार ने कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर उसके खिलाफ सबूत न होने की बात कही, जो कई सवाल खड़े करता है। बेअदबी के मामलों को लेकर भी कलेर ने सरकार पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार मंचों से कड़ी बातें करती है, लेकिन उसके अपने विधायक बेअदबी के एक मामले में सजा भुगत रहे हैं। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि डेरा सच्चा सौदा से जुड़े मामलों में सरकार का रुख अलग-अलग मंचों पर अलग नजर आता है।

कलेर ने यह भी कहा कि गुरु साहिब से जुड़ी टिप्पणी के मामले में दिल्ली की मंत्री आतिशी को बचाने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि हाल ही में मुख्यमंत्री मान ने इस विषय पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत की, लेकिन इसके बाद जनता का ध्यान भटकाने के लिए अन्य मुद्दों को सामने रखा गया। अकाली दल ने इन सभी मामलों पर पंजाब सरकार से जवाबदेही तय करने और स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे