Sunday, July 19, 2026
BREAKING
भारतीय एकता मंच मोहाली करेगा वृक्षारोपण अभियान, जरूरतमंदों की करेगा मदद पंजाब कांग्रेस में मतभेद पर विधायक राणा गुरजीत सिंह बोले- 'सब ठीक, सही दिशा में बढ़ रही पार्टी' हरियाणा में ईवी चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार में डिस्कॉम की उल्लेखनीय उपलब्धि - विक्रम सिंह युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत - सीएम नायब सिंह सैनी जेजेपी के संगठन में विस्तार, 54 महिला पदाधिकारी घोषित पुरानी योजनाओं को नई सौगात बताकर हरियाणा की जनता को गुमराह किया गया - कुमारी सैलजा सोनम वांगचुक को जबरन प्रदर्शन स्थल से हटाना लोकतंत्र और संविधान पर सीधा प्रहार - राव नरेंद्र सिंह स्वच्छता जनभागीदारी का सबसे बड़ा माध्यम, इसे हर व्यक्ति अपने जीवन का हिस्सा बनाए - कृष्ण लाल पंवार पिछली सरकारें अभी होतीं तो बंद हो गया होता यूपी का चीनी उद्योग- सीएम योगी सोनम वांगचुक के शरीर में डिहाइड्रेशन और बढ़ते कीटोन के संकेत, इलाज से किया इनकार

हिमाचल

शिमला का 4-5 घंटे का सफर अब सिर्फ 30 मिनट में, सैलानियों को बड़ी सुविधा

30 जनवरी, 2026 07:06 PM

चंडीगढ़ : शिमला जाने वाले सैलानियों के लिए अच्छी खबर है। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से संजोली हेलीपैड तक हेली टैक्सी सर्विस शुक्रवार से शुरू हो रही है। अब चंडीगढ़ और आस-पास के इलाकों के सैलानी कम समय में शिमला पहुंच सकेंगे। एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि चंडीगढ़-शिमला के बीच हेली टैक्सी की काफी डिमांड थी। इसके बाद कंपनी से बात करके सर्विस शुरू की गई, जिसके लिए 3169 रुपये खर्च करने होंगे। इसके साथ ही शिमला से कुल्लू और संजोली-रेकोंगपियो रूट के लिए भी यह सुविधा मिलेगी।

4 से 5 घंटे का सफर 30 मिनट में पूरा
यह सर्विस साउथ इंडिया के टूरिस्ट के लिए काफी फायदेमंद होगी। पहले चंडीगढ़ से शिमला ट्रेन से जाने में 4 से 5 घंटे लगते थे। अब हेली-टैक्सी सर्विस यह दूरी सिर्फ 30 मिनट में तय करेगी। यह सर्विस उन पैसेंजर्स के लिए फायदेमंद साबित होगी जो कम समय में ट्रैवल करना चाहते हैं या वीकेंड पर शिमला घूमने का प्लान बना रहे हैं।

चंडीगढ़ से सुबह 9:15 बजे उड़ान भरेगा हेलीकॉप्टर
हेलीकॉप्टर रोजाना चंडीगढ़ एयरपोर्ट से सुबह 9:15 बजे उड़ान भरेगा और शिमला के संजोली हेलीपैड पर करीब 9:45 बजे लैंड करेगा। यह शिमला संजोली से सुबह 9:50 बजे उड़ान भरेगा और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सुबह 10:20 बजे लैंड करेगा। इसका किराया भी फ्लेक्सी-फेयर बेसिस पर तय किया जाएगा।

हफ्ते में तीन दिन मिलेगी सर्विस
यह हेली-टैक्सी सर्विस चंडीगढ़ से हफ्ते में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और सोमवार को दी जा रही है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथॉरिटी और सर्विस ऑपरेटर्स का कहना है कि पैसेंजर्स की संख्या और डिमांड के आधार पर भविष्य में संचालन दिनों को बढ़ाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस पहल का मुख्य मकसद टूरिज्म को बढ़ावा देना और पैसेंजर्स को समय बचाने के साथ-साथ सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प प्रदान करना है।

खासकर वीकेंड पर शिमला जाने वाले टूरिस्ट, बिजनेसमैन, सरकारी अधिकारी और बिजनेस क्लास को इस सर्विस से काफी फायदा होगा। इससे रोड ट्रैफिक पर दबाव भी कम होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इस हेलीकॉप्टर सर्विस के शुरू होने से हिमाचल प्रदेश में टूरिज्म को नई रफ्तार मिलेगी और शिमला आने वाले टूरिस्ट की संख्या बढ़ेगी। जो पैसेंजर चंडीगढ़ से शिमला हेलीकॉप्टर से जाना चाहते हैं, वे बुकिंग के लिए www.booking.pawanhans.co.in वेबसाइट पर जाकर हेलीकॉप्टर यात्रा बुक कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें