Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

मनोरंजन

शाहरुख ने भरा सबसे ज्यादा टैक्स, जानें किस सेलेब्रिटी ने भरा कितना आयकर…

06 सितंबर, 2024 12:44 PM

मुंबई: बालीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं। अभिनेता की पिछले साल बैक-टू-बैक तीन फिल्मों पठान, जवान और डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। वहीं अब शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले अभिनेता बन गए हैं। इस मामले में बालीवुड के बादशाह ने सलमान खान और अमिताभ बच्चन को भी पछाड़ दिया है। दरअसल फाच्र्यूून इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान ने वित्त वर्ष 2024 के लिए 92 करोड़ रुपए का टैक्स चुकाया है। इस लिस्ट में तमिल अभिनेता विजय दूसरे स्थान पर रहे। अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता ने 80 करोड़ रुपए का कर चुकाया। टॉप-5 इंडियन टैक्स पेयर इंडियन सेलेब्रिटी में सलमान खान का भी नाम शामिल है। बालीवुड के भाईजान ने 75 करोड़ रुपए का इन्कम टैक्स कर चुकाया है, वहीं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने 71 करोड़ रुपए का टैक्स भरा। ऐसे में शाहरुख खान सिनेमा जगत के सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले अभिनेता बन गए हैं। खास बात यह है कि लिस्ट में कॉमेडियन कपिल शर्मा का स्थान आमिर खान, करीना कपूर और कैटरीना कैफ जैसे बड़े नामों से भी ऊपर है। कपिल शर्मा 26 करोड़ का इनकम टैक्स भरने के साथ टेलीविजन की सबसे बड़ी हस्ती बन गए हैं। कपिल आज एक शानदार लाइफ जीते हैं और कथित तौर पर उनकी कुल संपत्ति 300 करोड़ रुपए है।

टॉप टैक्सपेयर हस्तियां सेलेब्रिटी टैक्स अदायगी
शाहरुख खान 92 करोड़
विजय 80 करोड़
सलमान खान 75 करोड़
अमिताभ बच्चन 71 करोड़
अजय देवगन 42 करोड़
रणबीर कपूर 36 करोड़
ऋत्विक रोशन 28 करोड़
कपिल शर्मा 26 करोड़
करीना कपूर 20 करोड़
शाहिद कपूर 14 करोड़
कियारा आडवाणी 12 करोड़
कैटरीना कैफ 11 करोड़
पंकज त्रिपाठी 11 करोड़
आमिर खान 10 करोड़

अक्षय कुमार लिस्ट से हैं गायब
दिलचस्प बात है कि अभी तक बालीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय ही टैक्स भरने वाले हाईएस्ट सेलेब रहते थे, लेकिन इस बार अक्षय कुमार इस लिस्ट से गायब हैं। वैसे अक्षय के सितारे कोविड के बाद से गर्दिश में हैं। उनकी सूर्यवंशी और ओएमजी-2 के अलावा कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफार्म नहीं कर पाई है. इस साल भी उनकी बड़े मियां छोटे मियां, सरफिरा और खेल-खेल में बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया