Wednesday, April 01, 2026
BREAKING
समाज को आगे बढ़ाने के लिए नई सोच और सक्रिय कार्यशैली को अपनाना होगा : विनोद सिंगला अखिलेश हत्याकांड : मुख्य आरोपी विक्रम और केके गौतम बी-वारंट पर हाथरस कोर्ट में पेश हरियाणा में 13246 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों अब से करना होगा ये काम , हर जिले का शेड्यूल जारी CM नायब सैनी के 'हंटर' से बैंक में हड़कंप, नगर निगम का फंसा हुआ 127 करोड़ का फंड रिलीज पंचकूला में संपन्न हुआ वार्षिक चुनाव, विनीता बांगड़ फिर से बनीं हरियाणा नर्सिंग यूनियन की राज्य प्रधान Haryana: हरियाणा में रेल कनैक्टिविटी का नया दौर, इस टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा.... पंजाब में गिरे ओले, सभी जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट! बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी पंजाब में चलेंगी 860 स्पेशल ट्रेनें, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला मूसेवाला का पूर्व मैनेजर शगनप्रीत का पिता गिरफ्तार, 1 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप विधानसभा : आरडीजी बहाली के लिए सरकार का साथ दे विपक्ष : सुक्खू

राष्ट्रीय

शहीद कैप्टन तुषार महाजन के नाम पर उधमपुर रेलवे स्टेशन का नामकरण, टिकटिंग सिस्टम में सुधार जल्द : जितेंद्र सिंह

21 अगस्त, 2025 04:56 PM

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकताओं में जम्मू-कश्मीर का उधमपुर क्षेत्र हमेशा अहम रहा है। इसी क्रम में रेलवे स्टेशन का नामकरण ‘शहीद कैप्टन तुषार महाजन’ (एमसीटीएम) के नाम पर किया गया है, जो इस मिट्टी के बहादुर सपूत थे।

हालांकि, उन्होंने बताया कि कंप्यूटराइज्ड टिकटिंग प्रोग्राम में तकनीकी त्रुटि के चलते गंतव्य स्थल ‘उधमपुर’ का नाम स्वतः ही छूट गया। इस गलती पर तुरंत ध्यान दिलाने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के व्यक्तिगत हस्तक्षेप से सुधार प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही टिकटों पर ‘उधमपुर’ का नाम भी सही तरीके से प्रदर्शित होगा।

जितेंद्र सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, “हमारे अनुरोध पर, उधमपुर रेलवे स्टेशन का नाम इस धरती के वीर सपूत ‘शहीद कैप्टन तुषार महाजन’ (एमसीटीएम) के नाम पर रखा गया। इस निर्णय ने एक बार फिर पीएम मोदी द्वारा इस क्षेत्र को दी जाने वाली उच्च प्राथमिकता को दर्शाया है। हालांकि, कम्प्यूटरीकृत टिकटिंग कार्यक्रम में गंतव्य का नाम ‘उधमपुर’ डिफॉल्ट रूप से छूट गया था, लेकिन मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के व्यक्तिगत हस्तक्षेप से इस त्रुटि को सुधारने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही टिकटिंग प्रक्रिया में ‘उधमपुर’ का उल्लेख होने के साथ यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।”

उन्होंने आगे लिखा, “इस बीच, उधमपुर के लिए एक और अच्छी खबर, यह हवाई अड्डा बहुत जल्द नागरिक उड़ानों का संचालन शुरू करेगा और इसके लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।”

बता दें कि 21 फरवरी 2016 को जम्मू-कश्मीर के पम्पोर में शहीद कैप्टन तुषार महाजन ने आतंकवादियों से डटकर मुकाबला किया था। आतंकियों से घिरने के बावजूद, उन्होंने बहादुरी से आतंकियों को मार गिराया और अपनी टीम को सुरक्षित निकाला। इस दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में वे वीरगति को प्राप्त हुए। मरणोपरांत उन्हें ‘शौर्य चक्र’ से सम्मानित किया गया। उनकी वीरता देश के लिए प्रेरणा है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही