Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

शस्त्र नहीं शास्त्र की लड़ाई! अखिलेश यादव का इशारों में बड़ा हमला, बोले—'नफरत फैलाने वाली ताकतें शिक्षा और देश की तरक्की की दुश्मन, PDA अब नहीं सहेगा अपमान'

17 दिसंबर, 2025 01:56 PM

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इशारों ही इशारों में भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि जो लोग शस्त्र को शास्त्र से बड़ा मानते हैं, उन्हें शिक्षालयों, विश्वविद्यालयों और समाज से दूर रखा जाना चाहिए। शिक्षा का मूल उद्देश्य हिंसक और असभ्य सोच को सभ्य बनाना है, लेकिन कुछ नकारात्मक शक्तियां शिक्षा संस्थानों पर कब्जा कर नई पीढ़ी की सोच को कुचलना चाहती हैं।

'नफरत फैलाने वाली ताकतें देश की शांति और तरक्की की दुश्मन'
मिली जानकारी के मुताबिक, अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अखिलेश ने पोस्ट करते हुए कहा कि समाज में ऐसे लोग सक्रिय हैं जो अपने परंपरागत प्रभुत्व और वर्चस्व को बनाए रखने के लिए सामाजिक विभाजन और विद्वेष की राजनीति करते हैं। ये ताकतें प्रेम, सौहार्द और शांति के खिलाफ काम कर रही हैं, जिससे देश का अमन-चैन बिगड़ रहा है और तरक्की बाधित हो रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं भी हिंसक और नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाएं और अपने परिवार व समाज को भी सतर्क करें। उन्होंने कहा कि ये लोग दकियानूसी और रूढि़वादी विचारधारा के समर्थक हैं, जो समाज को आगे बढ़ने के बजाय पीछे की ओर ले जाना चाहते हैं। उनका उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से समानता और समता की भावना को पनपने से रोकना है, ताकि सदियों से चली आ रही गैरबराबरी बनी रहे। इसी कारण वे संविधान, समान अधिकार और आरक्षण जैसी व्यवस्थाओं का विरोध करते हैं।

अब शोषित वर्ग नहीं सहेगा अपमान: अखिलेश यादव
यादव ने कहा कि अब पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज जाग चुका है और यही वजह है कि वर्चस्ववादी ताकतों में घबराहट है। उन्होंने आरोप लगाया कि भय और अविश्वास की राजनीति करने वाले लोग अब अपने मानसिक प्रभुत्व को बनाए रखने के लिए अंतिम प्रयास कर रहे हैं। लेकिन उत्पीड़ति, शोषित और वंचित समाज अब और अपमान सहने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज ही असली पीड़ति है और जैसे-जैसे पीड़ा बढ़ रही है, वैसे-वैसे पीडीए की एकजुटता और चेतना भी बढ़ रही है। उन्होंने इसे सामाजिक परिवर्तन की दिशा में निर्णायक मोड़ बताया है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस