Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

'वोट चोरी' अभियान से मतदाताओं को गुमराह कर रहे हैं राहुल गांधी: शशिधर रेड्डी

31 अगस्त, 2025 07:51 PM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मर्री शशिधर रेड्डी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर 'वोट चोरी' अभियान के जरिए मतदाताओं को गुमराह करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। रेड्डी ने रविवार को कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का 'वोट चोरी' अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में अविश्वास पैदा करने का एक 'सुनियोजित प्रयास' है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के पूर्व उपाध्यक्ष एवं तेलंगाना की भाजपा इकाई के चुनावी मामलों की समिति के प्रमुख रेड्डी ने राहुल गांधी के इस अभियान को 'निर्मित उन्माद' करार दिया।

उन्होंने बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' शुरू करने के लिए राहुल गांधी और 'इंडिया' गठबंधन के अन्य नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्षी नेता मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान उपलब्ध 'प्रक्रियात्मक सुरक्षा उपायों की अनदेखी' कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सत्यापन के माध्यम से सटीक और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए एसआईआर शुरू किया है। रेड्डी ने एक बयान में बताया कि जनवरी 2025 में प्रकाशित मतदाता सूची में बिहार के 77,895 मतदान केंद्रों पर 7.89 करोड़ मतदाताओं को सूचीबद्ध किया गया था।

हालांकि, एसआईआर के बाद निर्वाचन आयोग की ओर से जारी सूची में 7.24 करोड़ मतदाता दर्शाए गए, इससे लगभग 65 लाख नामों के हटाए जाने का संकेत मिलता है। भाजपा नेता ने दावा किया, ‘‘65 लाख लोगों के नाम हटाए जाने में से लगभग 22 लाख लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। आलोचकों ने सवाल उठाया है कि केवल सात महीनों में इतने सारे लोगों की मौत कैसे हो गई। लेकिन रिकॉर्ड अपडेट करने में देरी के कारण अक्सर समय के साथ ऐसी संख्याएं बढ़ती जाती हैं।'' उन्होंने बताया कि एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को सही और अद्यतन करना है। रेड्डी ने बताया कि हटाए गए नामों में लगभग सात लाख डुप्लिकेट प्रविष्टियां और लगभग 35 लाख मतदाता शामिल हैं, जो या तो स्थायी रूप से पलायन कर गए हैं या जिनका कोई पता नहीं चल पाया है। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित