Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

'वोट अधिकार यात्रा' के समापन पर राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा- लोगों, तैयार हो जाओ... हाइड्रोजन बम आ रहा

01 सितंबर, 2025 07:31 PM

बिहार में 'वोट अधिकार यात्रा' का समापन एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में बदल गया है। इस यात्रा के समापन पर पुलिस ने राहुल और 'इंडिया' गठबंधन के अन्य नेताओं के रोका। इंडिया ब्लॉक की यह पदयात्रा पटना के गांधी मैदान से अंबेडकर पार्क तक जानी थी, लेकिन पटना पुलिस ने डाक बंगला चौराहे पर बैरिकेड्स लगाकर इसे रोक दिया। इस पर विपक्षी नेताओं ने सड़क पर ही कार्यकर्ताओं को संबोधित करना शुरू कर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि बिहार की जनता ने वोट चोरी के खिलाफ पूरे देश को एक संदेश दिया है। उन्होंने कहा, "बीजेपी के लोगों, तैयार हो जाइए... हाइड्रोजन बम आ रहा है। वोट चोरी की सच्चाई पूरे देश को पता लगने जा रही है।" साथ ही राहुल गांधी ने यह भी दावा किया आने वाले समय में बीजेपी को इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा और प्रधानमंत्री अपना चेहरा देश को नहीं दिखा पाएंगे।

अन्य नेताओं के भी तीखे हमले
राहुल गांधी के अलावा कई अन्य विपक्षी नेताओं ने भी मौजूदा सरकार पर निशाना साधा।

तेजस्वी यादव (आरजेडी): उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर 'पलटी मारने' का आरोप लगाया और कहा कि बिहार की डबल इंजन सरकार का एक इंजन अपराध में और दूसरा वोट काटने में लगा है। उन्होंने लोकतंत्र और संविधान को बचाने की बात पर जोर दिया।

हेमंत सोरेन: उन्होंने लोगों से कहा कि यह वोट किसी पार्टी का नहीं, बल्कि देश का है, जिससे संविधान बचता है। उन्होंने 2014 से देश को जिस तरह से तबाह किया गया है, उससे लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी।

मल्लिकार्जुन खड़गे: उन्होंने बताया कि 15 दिन की इस यात्रा की चर्चा पूरे देश में हुई। उन्होंने बीजेपी पर यात्रा में रुकावट डालने का आरोप लगाया और कहा कि एनडीए सरकार ईडी, सीबीआई और पैसे के बल पर जनप्रतिनिधियों को डरा रही है।

'वोट चोरी के खिलाफ' थी 16 दिन की यात्रा
जानकारी के लिए बता दें कि 'वोट अधिकार यात्रा' 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई थी। 16 दिनों तक चली इस 1300 किलोमीटर से अधिक की यात्रा ने बिहार के 25 जिलों को कवर किया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में कथित हेराफेरी के खिलाफ जनता में जागरूकता फैलाना था।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित