Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

वेनेजुएला पर हमले को लेकर बोले एक्सपर्ट, पहले से सत्ता परिवर्तन के लिए अमेरिका ऐसा करता रहा

04 जनवरी, 2026 12:20 PM

नई दिल्ली वैश्विक उथल-पुथल के बीच अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया गया है। इस बीच राजनीतिक नेताओं और विदेशी मामलों के जानकारों की बयानबाजी तेज हो गई है।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिका द्वारा पकड़े जाने पर विंग कमांडर प्रफुल्ल बख्शी (रिटायर्ड) ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "कहीं भी कोई बड़ा विरोध नहीं दिखा, जिससे पता चलता है कि यह पहले से प्लान किया गया ऑपरेशन था। अमेरिका के पास वेनेजुएला के काराकास में पहले से ही समर्थक मौजूद थे, जो अपहरण को आसान बनाने में मदद कर रहे थे। एंटोनियो के खिलाफ कारण यह था कि वह एक लोकप्रिय नेता नहीं थे, उन्होंने धोखाधड़ी से चुनाव जीता था।"

प्रफुल्ल बख्शी ने कहा, "अमेरिका ने क्या किया? उन्होंने एक लिमिटेड ऑपरेशन किया। उन्होंने हेलीकॉप्टर का उपयोग किया। जब भी कोई हमला होता है, तो हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल उन जगहों पर हमला करने के लिए नहीं किया जाता जहां एयर डिफेंस बहुत अलर्ट हो। लेकिन यह हैरानी की बात है कि वेनेजुएला के एयर डिफेंस, इंटरसेप्टर, फाइटर, उनके पास सभी इक्विपमेंट हैं। उन्होंने उनका इस्तेमाल नहीं किया, हालांकि वेनेजुएला के पास छोटा एयर डिफेंस सिस्टम है, लेकिन उनके पास यह है। उन्होंने अमेरिकी हमलों के खिलाफ उसका इस्तेमाल नहीं किया।"

उन्होंने कहा, "अमेरिका ने वेनेजुएला के मिलिट्री ठिकानों पर हमले किए। उन्होंने उनके राष्ट्रपति एंटोनियो और उनकी पत्नी को भी किडनैप कर लिया। वजह यह बताई गई कि वे कथित तौर पर ड्रग्स की डीलिंग वगैरह में शामिल थे, लेकिन सही जानकारी कभी पूरी तरह से सामने नहीं आती है।"

डिफेंस एक्सपर्ट कैप्टन अनिल गौर (रिटायर्ड) ने कहा, "अमेरिका ने वही किया है जो वह दूसरे विश्व युद्ध के बाद से करता आ रहा है। यह लगभग सत्ता परिवर्तन है, अगर मैं गलत नहीं हूं, तो यह 70वां या 71वां देश है जहां सत्ता परिवर्तन हुआ है। वेनेजुएला से पहले बांग्लादेश था, और उससे पहले यूक्रेन था।"

रिटायर्ड कर्नल डीएस चीमा ने कहा कि अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति को पकड़ना रणनीतिक और संसाधन-आधारित मकसद को दिखाता है। वेनेजुएला सैन्य रूप से अमेरिका का सामना नहीं कर सकता।

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, "मारिया ने वेनेजुएला में लोकतंत्र के लिए बहुत मेहनत की और लड़ाई लड़ी, इसलिए उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला। जिस संघर्ष के लिए उन्होंने वहां लड़ाई लड़ी, वही लड़ाई राहुल गांधी भारत में लड़ रहे हैं।"

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "हां, लेकिन हम वेनेजुएला से ज्यादा तेल नहीं खरीद रहे हैं, इसलिए मुझे नहीं लगता कि इसका हम पर बहुत ज्यादा असर पड़ेगा। हालांकि, ये सब ट्रंप प्रशासन के तहत हो रहे नए डेवलपमेंट्स का हिस्सा हैं, जिनके बारे में बाकी दुनिया को पता होना चाहिए, उन पर रिएक्शन देना चाहिए, और अगर जरूरी हो तो कोई दूसरा सॉल्यूशन निकालना चाहिए, जिसके लिए हम अभी 2 अप्रैल की डेडलाइन के लिए कोशिश कर रहे हैं।"

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर