Friday, July 03, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

वीर बाल दिवस पर साहिबजादों के बलिदान को नमन, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

26 दिसंबर, 2025 02:23 PM

वीर बाल दिवस (साहिबजादा दिवस) के अवसर पर शुक्रवार को पूरे देश में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस पावन अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को स्मरण किया।

गुरु गोबिंद सिंह जी के वीर साहिबजादों ने अल्पायु में ही धर्म और देश की रक्षा के लिए जो दिए बलिदान 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में लिखा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के वीर साहिबजादों ने अल्पायु में ही धर्म और देश की रक्षा के लिए जो बलिदान दिए, वैसा उदाहरण इतिहास में विरल है। उन्होंने कहा कि माता गुजरी और गुरु गोबिंद सिंह जी के संस्कारों से साहिबजादों में मानवता और धर्मरक्षा के बीज पड़े, जिन्हें क्रूर अत्याचार भी डिगा नहीं सके।

साहिबजादों की बलिदान गाथा हर पीढ़ी तक पहुंचे, इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘वीर बाल दिवस’ मनाने की शुरुआत की

अमित शाह ने आगे लिखा कि चारों साहिबजादों की बलिदान गाथा हर पीढ़ी तक पहुंचे, इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘वीर बाल दिवस’ मनाने की शुरुआत की। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी, माता गुजरी और वीर साहिबजादों की शहादत को नमन किया।

गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों ने बहुत कम उम्र में मातृभूमि और धर्म की रक्षा के लिए दुश्मनों का किया सामना 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों ने बहुत कम उम्र में मातृभूमि और धर्म की रक्षा के लिए दुश्मनों का सामना किया। उन्होंने वीर बाल दिवस पर उनकी वीरता और बलिदान को नमन किया।

देश, धर्म और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश, धर्म और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के चारों साहिबजादों का पावन बलिदान अनंतकाल तक राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए प्रेरणा देता रहेगा।

उनका बलिदान मातृभूमि और स्वधर्म की रक्षा के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा

भाजपा सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी चारों साहिबजादों को कोटिशः नमन करते हुए कहा कि उनका बलिदान मातृभूमि और स्वधर्म की रक्षा के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

साहिबजादों की शहादत अदम्य साहस और वीरता की अमर गाथा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के चार साहिबजादों की शहादत अदम्य साहस और वीरता की अमर गाथा है, जो युगों-युगों तक राष्ट्रभक्ति, धर्मनिष्ठा और कर्तव्यनिष्ठ जीवन का मार्ग प्रशस्त करती रहेगी।

शौर्यगाथा को किया स्मरण

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने साहिबजादों के साहस को अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि उनकी शौर्यगाथा को स्मरण करते हुए हर वर्ष वीर बाल दिवस मनाया जाता है।

साहिबजादों का अद्वितीय साहस, अटूट आस्था और अन्याय के विरुद्ध अडिग संकल्प मानव इतिहास में वीरता और त्याग का अमर प्रतीक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि साहिबजादों का अद्वितीय साहस, अटूट आस्था और अन्याय के विरुद्ध अडिग संकल्प मानव इतिहास में वीरता और त्याग का अमर प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को सत्य, धर्म और राष्ट्ररक्षा के मार्ग पर प्रेरित करता रहेगा।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस