Monday, March 30, 2026
BREAKING
वह दिन दूर नहीं जब कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से विद्यार्थी बेहतर शिक्षा लेने के लिए पंजाब आएंगे: भगवंत सिंह मान विपक्ष पंजाब के पंजाब की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, अश्वनी शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37 प्रतिशत गिरावट पंजाब में वेयरहाउसिंग अधिकारी की मौत का मामला कमजोर किया जा रहा है : सुनील जाखड़ मंत्रिमंडल ने एनएचएआई के सड़क प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने के लिए सतलुज नदी से गाद निकालने को मंजूरी दी सांसद सैलजा ने किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक कांग्रेस विधायक दल की बैठकः प्रदेशभर की मंडियों में जाएंगे कांग्रेस विधायक- हुड्डा राज्यसभा चुनाव में धांधली करने वाले निर्वाचन अधिकारी की शिकायत करेगी कांग्रेसः हुड्डा ईरान युद्ध के बीच सरकार ने केरोसिन की आपूर्ति में तेजी लाने के लिए नियमों में दी ढील

मनोरंजन

विवेक अग्निहोत्री ने की 'धुरंधर' की तारीफ, सिनेमैटोग्राफी व प्रोडक्शन डिजाइन को बताया 'विश्वस्तरीय

30 मार्च, 2026 08:33 PM

मुंबई : आदित्य धर की स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को भले ही रिलीज हुए कुछ समय बीत गया हो लेकिन इसकी चर्चा अभी भी जोरों पर है। हर कोई फिल्म की कहानी, एक्शन और पूरी टीम की मेहनत की खुलकर तारीफ कर रहा है। इस दौरान मशहूर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म की खूब सराहना की। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए आदित्य धर और उनकी टीम को बधाई दी। विवेक ने अपनी पोस्ट में बताया कि वे कई दिनों से कैलिफोर्निया के गांव में थे, जिस वजह से फिल्म नहीं देख पाए थे लेकिन बाद में धुरंधर देखने के लिए लॉस एंजेलिस का सफर किया। निर्देशक ने लिखा, "शाबाश। एक बार फिर आदित्य धर ने फिल्म्स के जरिए कमाल कर दिया। सच में मुझे नहीं पता क्या कहूं....फिल्म खुद इतनी अच्छी है कि उस पर कुछ जोड़ना सिर्फ शोर होगा।"

उन्होंने आगे पूरी टीम की जमकर सराहना की और खास तौर पर दो क्राफ्ट्स को सम्मान दिया। उन्होंने लिखा, "फिल्म में हर किसी ने बेहतरीन काम किया है। लेकिन मैं खास तौर पर दो कम चर्चित क्राफ्ट्स को सम्मान देना चाहता हूं, जिन्होंने इस फिल्म को और भी महान बनाया। पहला-विकास की विश्वस्तरीय सिनेमैटोग्राफी यानी कैमरा वर्क और दूसरा-सैनी जोहराय का शानदार प्रोडक्शन डिजाइन।"
विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि सिनेमा में कैमरा और प्रोडक्शन डिजाइन एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। जब दोनों में पूरा सामंजस्य होता है, तभी फिल्म मास्टरपीस बनती है। धुरंधर में दोनों ने जो तालमेल दिखाया, वह नई मिसाल कायम करेगा। उन्होंने दोनों को दिल से सलाम किया।

विवेक ने लिखा, "और आदित्य, एक छोटा सा सुझाव। आप होशियार हैं और अपना रास्ता जानते हैं। बस पूरे सिस्टम के प्रति सतर्क रहें। कभी-कभी यह उतना ही चुनौतीपूर्ण व आकर्षक होता है और टीम के धुरंधर के बाकी सभी लोग, आप सब कमाल के हो।"

बता दें कि आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' हाल के भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और शो भी हाउसफुल जा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पहले हफ्ते की तुलना में धीमी पड़ी 'धुरंधर-2' की रफ्तार, वीकेंड पर कम हुई कमाई

पहले हफ्ते की तुलना में धीमी पड़ी 'धुरंधर-2' की रफ्तार, वीकेंड पर कम हुई कमाई

कुब्रा सैत की सलाह - सोशल मीडिया के दबाव में मत आइए, खुद को अपनाइए

कुब्रा सैत की सलाह - सोशल मीडिया के दबाव में मत आइए, खुद को अपनाइए

किसी को प्रभावित करने की कोशिश मत करो, कंगना रनौत ने दिया फैंस को जिंदगी जीने का मूलमंत्र

किसी को प्रभावित करने की कोशिश मत करो, कंगना रनौत ने दिया फैंस को जिंदगी जीने का मूलमंत्र

मौजूदा हालात पर ट्विंकल खन्ना की मजाकिया टिप्पणी, भारत की कूटनीति गुजराती गरबे जैसी

मौजूदा हालात पर ट्विंकल खन्ना की मजाकिया टिप्पणी, भारत की कूटनीति गुजराती गरबे जैसी

'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा: शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्मों को दी मात, अब बड़े रिकॉर्ड्स पर नजर

'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा: शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्मों को दी मात, अब बड़े रिकॉर्ड्स पर नजर

'आचारी बा' में नीना गुप्ता के अभिनय की कायल हुईं हेमा मालिनी, सभी से की फिल्म देखने की अपील

'आचारी बा' में नीना गुप्ता के अभिनय की कायल हुईं हेमा मालिनी, सभी से की फिल्म देखने की अपील

अपारशक्ति खुराना का नया गाना ‘तेरे पीछे’ रिलीज, महिमा मकवाना संग दिखी केमिस्ट्री

अपारशक्ति खुराना का नया गाना ‘तेरे पीछे’ रिलीज, महिमा मकवाना संग दिखी केमिस्ट्री

'71 साल का युवा मॉडल', अनुपम खेर ने दिया मॉडलिंग के लिए आवेदन!

'71 साल का युवा मॉडल', अनुपम खेर ने दिया मॉडलिंग के लिए आवेदन!

फिल्मों के बाद अब एनीमेशन में 'ताल' ठोकेंगे सुभाष घई, राजीव चिलाका संग की बड़ी पार्टनरशिप

फिल्मों के बाद अब एनीमेशन में 'ताल' ठोकेंगे सुभाष घई, राजीव चिलाका संग की बड़ी पार्टनरशिप

नागबंधम की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी सिनेमाघरों में

नागबंधम की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी सिनेमाघरों में