Thursday, March 26, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 4 लाख रुपये का जीवनरक्षक ऑपरेशन कैशलेस हुआ; भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार के तहत सबसे बड़े कलेम में से एक महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में पंजाब सरकार का बड़ा कदम — ₹28 करोड़ की लागत से मुफ्त सैनिटरी पैड वितरण: डॉ. बलजीत कौर अंतर-राज्यीय अवैध हथियार सप्लाई मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति गिरफ्तार, 10 पिस्तौल बरामद पंजाब भारत का अग्रणी राज्य बनने की ओर लगातार बढ़ रहा है - कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ईरान-अमेरिका टकराव से तेल बाजार उछला, कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचीं यूपी रेरा का बड़ा फैसला: नियमों में 10वां संशोधन, घर खरीदारों को बड़ी राहत मध्य प्रदेश में युवाओं से अन्याय है एक दिन में दो परीक्षाएं: जीतू पटवारी यूपी में गो-आश्रय स्थलों की निगरानी हुई हाईटेक, 5446 गो-आश्रय स्थलों में लगाए गए 7592 सीसीटीवी कैमरे मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी शुक्रवार को मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे चर्चा घबराने की जरूरत नहीं, भारत किसी भी ऊर्जा संकट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

मनोरंजन

विवेक अग्निहोत्री और भूषण कुमार मिलकर बनाएंगे 'ऑपरेशन सिंदूर'

26 मार्च, 2026 06:31 PM

मुंबई : फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री और भूषण कुमार ने नए प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। दरअसल, दोनों मिलकर टेरर अटैक-बेस्ड फिल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' लेकर आ रहे हैं। दोनों की यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों की किताब से प्रेरित है। विवेक अग्निहोत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर इस बात की पुष्टि करते हुए लंबा-चौड़ा नोट पोस्ट करते हुए बताया कि उनकी यह फिल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. 'टाइनी' ढिल्लों की किताब 'ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान' पर आधारित है विवेक अपने नोट पर लिखते हैं, "भूषण कुमार और मैंने ऑपरेशन सिंदूर के लिए हाथ मिलाया है। यह वह कहानी है, जिसने पूरे उपमहाद्वीप की सुरक्षा की परिभाषा ही बदल दी और पाकिस्तानी के परमाणु झूठ को बेनकाब किया है।"

उन्होंने कहा, "यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. ‘टाइनी’ ढिल्लों की किताब ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडिया डीप स्ट्राइक इनसाइड पाकिस्तान पर आधारिक है।"
निर्देशक ने इस बात पर जोर देते हुए बताया कि फिल्म का मकसद उन सच्ची घटनाओं को बड़े पर्दे पर लाना है जो भारत की सुरक्षा को मजबूत बनाने में अहम रोल निभाती हैं। निर्देशक ने कहा कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं बनी है बल्कि हकीकत को लोगों तक पहुंचाने के लिए है।

निर्देशक ने लिखा, "फिल्म की कहानी पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद की घटनाओं पर आधारित है और इसके लिए भारतीय सशस्त्र बलों के कई हिस्सों के साथ मिलकर गहन रिसर्च की गई है। यह कहानी वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। शोर मचाने के लिए नहीं बल्कि सच्चाई को सामने लाने के लिए: तथ्यों, स्पष्टता और सिनेमा के जादू के साथ।"

विवेक रंजन अग्निहोत्री का निर्माण टी-सीरीज और आई एम बुद्धा प्रोडक्शन के जरिए होगा। हालांकि, फिल्म को लेकर बाकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
विवेक रंजन अग्निहोत्री इससे पहले भी गंभीर मुद्दों पर कई फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। वह 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म के जरिए कश्मीरी पंडितों के दर्द को सामने ला चुके हैं। वहीं, 'द बंगाल फाइल्स' के जरिए पश्चिम बंगाल में हिंदू नरसंहार की स्थिति को भी सामने ला चुके हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पुलिस से पर्यटन तक छाया 'जमील जमाली' का डायलॉग, राकेश बेदी का किरदार बना डिजिटल 'धुरंधर'

पुलिस से पर्यटन तक छाया 'जमील जमाली' का डायलॉग, राकेश बेदी का किरदार बना डिजिटल 'धुरंधर'

'सिनेमा में बढ़नी चाहिए महिलाओं की भागीदारी', अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में कंगना रनौत का बयान

'सिनेमा में बढ़नी चाहिए महिलाओं की भागीदारी', अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में कंगना रनौत का बयान

अक्षय कुमार ने 'वक्त' फिल्म से सीखा जीवन का सबसे बड़ा सबक

अक्षय कुमार ने 'वक्त' फिल्म से सीखा जीवन का सबसे बड़ा सबक

'अपनी ही फिल्मों पर नहीं आती हंसी', प्रियदर्शन बोले- कॉमेडी बनाना सबसे मुश्किल काम

'अपनी ही फिल्मों पर नहीं आती हंसी', प्रियदर्शन बोले- कॉमेडी बनाना सबसे मुश्किल काम

गणित के फॉर्मूले से सुलझेगी रिश्तों की गुत्थी, इस दिन डिजिटल दस्तक देगी वेब सीरीज 'मां का सम'

गणित के फॉर्मूले से सुलझेगी रिश्तों की गुत्थी, इस दिन डिजिटल दस्तक देगी वेब सीरीज 'मां का सम'

सात समंदर पार 'धुरंधर' का डंका, एनबीए मैच में गूंजा फेमस टाइटल ट्रैक

सात समंदर पार 'धुरंधर' का डंका, एनबीए मैच में गूंजा फेमस टाइटल ट्रैक

सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर किया अपना स्टाइल मंत्र, कहा- नेचुरल रहना ही है असली स्वैग

सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर किया अपना स्टाइल मंत्र, कहा- नेचुरल रहना ही है असली स्वैग

फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने बताया अगली पीढ़ी को बचाने का मंत्र

फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने बताया अगली पीढ़ी को बचाने का मंत्र

'आज की फिल्मों में इमोशन्स गायब हो गए हैं', इमरान खान ने उठाए सवाल

'आज की फिल्मों में इमोशन्स गायब हो गए हैं', इमरान खान ने उठाए सवाल

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं