Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

पंजाब

विवादों में जल आपूर्ति विभाग, पेयजल प्रोजेक्ट में घटिया सामान के प्रयोग पर भड़का लोगों का गुस्सा

07 जनवरी, 2026 09:20 PM

नूरपुर बेदी क्षेत्र के गांव समीरोवाल में पेयजल संकट अब प्रशासनिक लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते तूल पकड़ता जा रहा है। गांव में नए पेयजल बोर प्रोजेक्ट के नाम पर पुराने और घटिया सामान के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने काम पूरी तरह रुकवा दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहले से ही पीला और दूषित पानी सप्लाई हो रहा है, जिससे लोग बीमारियों का खतरा झेल रहे हैं। ऐसे में स्वच्छ नहरी पानी ही एकमात्र स्थायी समाधान है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि गांव में डेढ़ लाख लीटर क्षमता का नहरी पानी का टैंक मौजूद होने के बावजूद जल आपूर्ति विभाग नियमित सप्लाई सुनिश्चित नहीं कर पा रहा।

ग्रामीणों ने बताया कि समीरोवाल के लिए पहले लगभग 24 लाख रुपये की लागत से वाटर वर्क्स परियोजना स्वीकृत हुई थी, लेकिन अब विभाग 12 लाख रुपये के नए प्रोजेक्ट की बात कहकर पुराने मोटर और पाइपलाइन लगाकर काम निपटाने की कोशिश कर रहा है। जैसे ही मौके पर पुराना सामान लगाया जाने लगा, ग्रामीणों ने एकजुट होकर विरोध किया और कार्य बंद करवा दिया।

पारदर्शिता की मांग, भरोसे की कमी
ग्रामीणों की मांग है कि परियोजना से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाए। लागत, सामग्री और कार्य विवरण का बोर्ड मौके पर लगाया जाए और किसी भी कीमत पर नया व मानक के अनुरूप सामान ही इस्तेमाल किया जाए।

इस मौके पर पंजाब मोर्चा के संयोजक गौरव राणा ने कहा कि केंद्र सरकार के मानकों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 55 लीटर पानी देना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि डेढ़ लाख लीटर के नहरी टैंक से गांव को आवश्यकता से अधिक पानी दिया जा सकता है। यदि टैंक को दिन में दो बार भरा जाए तो प्रति व्यक्ति लगभग 150 लीटर पानी उपलब्ध कराया जा सकता है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब बुनियादी ढांचा और संसाधन मौजूद हैं, तो नहरी पानी गांव तक सही ढंग से क्यों नहीं पहुंच रहा। इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि नूरपुर बेदी क्षेत्र के लिए नहर और नहरी पानी ही स्थायी समाधान है।

विभाग का पक्ष और ग्रामीणों का अल्टीमेटम
वहीं जल आपूर्ति विभाग ने सफाई देते हुए कहा कि नया प्रोजेक्ट शुरू किया गया है और तकनीकी कारणों से अस्थायी रूप से कुछ पुराना सामान लगाया गया है, जिसे बाद में बदला जाएगा।

हालांकि ग्रामीण इस जवाब से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने साफ ऐलान किया है कि जब तक दिन में दो बार नहरी पानी की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की जाती और पूरा नया सामान नहीं लगाया जाता, तब तक किसी भी तरह का काम गांव में नहीं होने दिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे