Monday, August 17, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

पंजाब

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने 49.64 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

05 मार्च, 2026 06:01 PM

लालड़ू (एस.ए.एस. नगर) : लालड़ू और आसपास के गांवों के निवासियों तथा पशुपालकों को बड़ी राहत देते हुए डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने आज लालड़ू स्थित सिविल वेटरनरी अस्पताल की नई इमारत के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह परियोजना लगभग 49.64 लाख रुपये की लागत से पूरी की जाएगी।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक रंधावा ने कहा कि मौजूदा वेटरनरी अस्पताल की इमारत 1961 में बनाई गई थी और कई दशकों से क्षेत्र की सेवा कर रही थी। अब पिछले कुछ समय से इस इमारत को असुरक्षित घोषित कर दिया गया था। बढ़ती आबादी और पशुपालकों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए नई और आधुनिक इमारत का निर्माण आवश्यक हो गया था।

उन्होंने कहा कि नई इमारत बनने के बाद क्षेत्र में पशु चिकित्सा सेवाओं में काफी सुधार होगा और पशुओं के उपचार के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, क्योंकि पशुधन ग्रामीण परिवारों की आजीविका का एक महत्वपूर्ण साधन है।

रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य भर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और लोगों को बेहतर जनसेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास तथा किसानों और पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

विधायक ने आगे कहा कि मान सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और पशु चिकित्सा ढांचे को लगातार मजबूत कर रही है ताकि लोगों को अपने घरों के नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल सकें।

स्थानीय निवासियों और पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने इस परियोजना को शुरू करने के लिए पंजाब सरकार और विधायक का आभार व्यक्त किया और कहा कि नई इमारत से लालड़ू और आसपास के गांवों के पशुपालकों को काफी लाभ मिलेगा। इस अवसर पर सीनियर वेटरनरी अधिकारी डॉ. भूपिंदर सिंह, वेटरनरी अधिकारी डॉ. कुसुम लता सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी को समूची टीम भी उपस्थित थी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे