Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

पंजाब

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने हलका दिडबा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए भेजी तीन एम्बुलेंसें

20 सितंबर, 2025 09:11 PM
चंडीगढ़/संगरूर पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज हलका दिडबा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को तत्काल चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए रेस्ट हाउस, संगरूर से तीन एम्बुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रभावित इलाकों के लोगों को सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने के आदेश देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि डॉक्टरों, नर्सों और फार्मासिस्टों से लैस ये एम्बुलेंसें बाढ़ के बाद उत्पन्न स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से निपटने में सहायक होंगी और पानी से फैलने वाली और अन्य बीमारियों से लोगों को बचाने के लिए यह सेवा अगले 15 दिनों के लिए चलाई जाएगी। इस दौरान लोगों को मुफ्त चिकित्सीय जांच और दवाइयां उपलब्ध होंगी, जबकि गंभीर मरीजों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा जाएगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ितों को बेहतर मुआवजा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि आगामी सत्र में आपदा प्रबंधन अधिनियम, खनन अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनों में जरूरी संशोधन कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रस्तुत किए जाएंगे।

“रंगला पंजाब चढ़दी कला फंड” अभियान को सफल करार देते हुए स चीमा ने कहा कि विदेशों में बसे पंजाबियों के बड़े योगदान ने पुनर्बहाली के प्रयासों को मजबूती प्रदान की है। उन्होंने प्रवासी भारतीयों का धन्यवाद किया, जिन्होंने इन कठिन समयों में मदद का हाथ बढ़ाया है।

वित्त मंत्री ने विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित आबादी की सहायता के लिए हर संभव कदम उठाएगी, जिसका उद्देश्य पंजाब को मजबूत और खुशहाल बनाना है। इस अवसर पर वित्त मंत्री के ओएसडी एडवोकेट तपींदर सिंह सोही, स्वास्थ्य विभाग की टीमें और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
 
Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन