Monday, June 29, 2026
BREAKING
दिल्ली-एनसीआर में जल्द होगी मानसून की एंट्री, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत भारत को एक भरोसेमंद मित्र और साझेदार होने पर गर्व है: सेशेल्स राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होने पर बोले पीएम मोदी सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी भारत ने पेनल्टी शूटआउट में इंग्लैंड को 3-2 से हराया: FIH प्रो लीग अर्जेंटीना की लगातार तीसरी जीत, जॉर्डन पर 3-1 से विजय: FIFA वर्ल्ड कप कनाडा ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार अंतिम-16 में पहुंचा: FIFA वर्ल्ड कप मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा

पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

27 फ़रवरी, 2026 08:08 PM
चंडीगढ़:  विजिलेंस ब्यूरो, पंजाब ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान जिला बठिंडा के कोट शमीर स्थित माल कार्यालय में तैनात पटवारी मनजोत सिंह को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव कोट शमीर, जिला बठिंडा के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता अपने रिश्तेदार की पैतृक संपत्ति के इंतकाल के लिए संबंधित पटवारी से मिला था। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी पटवारी ने उसके रिश्तेदार की संपत्ति का इंतकाल करने के बदले 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की मांग से संबंधित पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी।

 शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने विजिलेंस ब्यूरो रेंज, बठिंडा से संपर्क कर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाया और सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी पटवारी को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।

इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध विजिलेंस ब्यूरो थाना बठिंडा में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
 
Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मार्च 2022 से मई 2026 के बीच विजिलेंस ब्यूरो ने 1,055 मामलों में 1,111 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मार्च 2022 से मई 2026 के बीच विजिलेंस ब्यूरो ने 1,055 मामलों में 1,111 आरोपियों को किया गिरफ्तार

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने संत कबीर दास जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने संत कबीर दास जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट!

पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट!

आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया

आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया

*एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर*

*एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर*

नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित