Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

राष्ट्रीय

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को नया नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया

09 मई, 2026 07:12 PM

नई दिल्ली : सरकार ने वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को नया नौसेना स्टाफ प्रमुख नियुक्त किया है। वह एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का स्थान लेंगे, जो 31 मई को सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने पिछले वर्ष 31 जुलाई को पश्चिमी नौसैनिक कमान के 34वें फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाला था।

फ्लैग ऑफिसर को 1 जुलाई 1987 को भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया था और वे संचार तथा इलेक्ट्रॉनिक युद्धकला के विशेषज्ञ हैं।

वे नेशनल डिफेंस एकेडमी खड़कवासला; ज्वाइंट सर्विस कमांड एंड स्टॉफ कॉलेज, यूनाइटेड किंगडम; कॉलेज ऑफ नेवल वारफेयर, करंजा और यूनाइटेड नेवल वार कॉलेज के पूर्व छात्र हैं।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित एडमिरल ने अपने नौसैनिक करियर में कई महत्वपूर्ण परिचालन, स्टाफ और प्रशिक्षण संबंधी पदों पर कार्य किया है। इनमें मिसाइल पोत आईएनएस विद्युत और आईएनएस विनाश की कमान; मिसाइल कॉर्वेट आईएनएस कुलिश; गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मैसूर और विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य की कमान शामिल है।

रियर एडमिरल के पद पर पदोन्नति के बाद वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसैनिक कमान मुख्यालय में चीफ स्टाफ ऑफिसर (प्रशिक्षण) के रूप में कार्य किया और भारतीय नौसेना में प्रशिक्षण संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मंत्रालय ने बताया कि वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन भारतीय नौसेना सुरक्षा टीम की स्थापना में भी महत्वपूर्ण रहे, जो नौसेना के सभी विभागों में परिचालन सुरक्षा की निगरानी करती है। इसके बाद उन्होंने फ्लैग ऑफिसर सी ट्रेनिंग के रूप में नौसेना के वर्क-अप संगठन का नेतृत्व किया और बाद में पश्चिमी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग नियुक्त किए गए।

‘स्वॉर्ड आर्म’ की कमान संभालने के बाद उन्हें फ्लैग ऑफिसर ऑफशोर डिफेंस एडवाइजरी ग्रुप और भारत सरकार के ऑफशोर सुरक्षा एवं रक्षा सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया।

वाइस एडमिरल के पद पर पदोन्नति के बाद, फ्लैग ऑफिसर पश्चिमी नौसैनिक कमान के चीफ ऑफ स्टाफ, कार्मिक सेवा नियंत्रक तथा नौसेना मुख्यालय में चीफ ऑफ पर्सनल के पदों पर भी रहे। अपनी वर्तमान नियुक्ति से पहले वे नौसेना मुख्यालय में वाइस चीफ ऑफ द नेवल स्टाफ के रूप में कार्यरत थे।

वाइस एडमिरल स्वामीनाथन की शैक्षणिक योग्यताओं में जेएनयू से बीएससी डिग्री, कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से दूरसंचार में एमएससी, किंग्स कॉलेज लंदन से रक्षा अध्ययन में एमए, मुंबई यूनिवर्सिटी से रणनीतिक अध्ययन में एमफिल और अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में पीएचडी शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी