Friday, March 27, 2026
BREAKING
पीएम मोदी की यूएस एंबेसी ने की सराहना, विश्वास जताते हुए कहा- ‘आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे’ ईरान में युद्ध का कहर: 1500 से अधिक मौतें, 32 लाख लोग हुए बेघर पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी: वित्त मंत्री चैत्र रामनवमी पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ी आस्था की अविरल धारा संघर्ष के बीच ईरान का अल्टीमेटम, खाड़ी देशों के होटलों को अमेरिकी सैनिकों को ठहराने पर दी चेतावनी पेंटागन के शीर्ष अधिकारी का भारत दौरा संपन्न, शांति और रणनीतिक सहयोग पर जोर देश में LPG की कोई कमी नहीं, घरेलू रिफाइनरी उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि देशभर में रामनवमी की धूम, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं नवमी पर पीएम मोदी ने किया मां सिद्धिदात्री को नमन, देशवासियों के लिए मांगा लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद अयोध्या में रामनवमी की धूम: राम जन्मभूमि में अनुष्ठान शुरू, दर्शन को उमड़े भक्त

राष्ट्रीय

'वंदे मातरम् पर बहस बंगाल चुनाव के लिए हो रहा है', प्रियंका गांधी ने संसद में केंद्र सरकार को घेरा

08 दिसंबर, 2025 07:46 PM

लोकसभा में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर चल रही विशेष चर्चा के दौरान कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को केंद्र की मोदी सरकार पर करारा हमला बोला। प्रियंका ने इस बहस को आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से जोड़ते हुए कहा कि सरकार जानबूझकर जनता का ध्यान वर्तमान की समस्याओं से हटाकर अतीत में भटकाना चाहती है।

'वंदे मातरम् देश की आत्मा का हिस्सा'
संसद में बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, “हमारे संसद में राष्ट्रीय गीत पर चर्चा हो रही है, जो केवल एक भावना पर आधारित है। जब हम वंदे मातरम् का नाम लेते हैं तो स्वतंत्रता संग्राम की याद जागती है। यह साहस, बल और नैतिकता की भावना को उजागर करता है। ब्रिटिश साम्राज्य इसके सामने झुक गया।” उन्होंने कहा, “वंदे मातरम् 150 साल से देश की आत्मा का हिस्सा है और लोगों के दिलों में बसा हुआ है।

यह देश की 75 वर्षों की स्वतंत्रता का प्रतीक भी है। आज इस पर चर्चा क्यों हो रही है, इसका मकसद क्या है, यह समझना आवश्यक है। यह बहस बंगाल चुनाव की वजह से हो रही है।” प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार केवल अतीत में मंडराने की कोशिश कर रही है, जबकि देश महंगाई, बेरोजगारी, किसान संकट और तमाम समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी जी अब पहले जैसे प्रधानमंत्री नहीं रहे और उनकी नीतियां देश को कमजोर कर रही हैं।

आपकी विचारधारा और नीतियों से लड़ते रहेंगे
अपने भाषण के अंत में प्रियंका गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा, “कल समय आएगा जब चुनाव सुधारों पर चर्चा होगी, तब भी हम अपनी बात रखेंगे।” उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, “आप चुनाव के लिए हैं, हम देश के लिए हैं। चाहे कितने भी चुनाव हार जाएं, हम संसद में बैठकर आपकी विचारधारा और नीतियों से लड़ते रहेंगे। हम अपने देश के लिए लड़ते रहेंगे, आप हमें रोक नहीं सकते।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी की यूएस एंबेसी ने की सराहना, विश्वास जताते हुए कहा- ‘आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे’

पीएम मोदी की यूएस एंबेसी ने की सराहना, विश्वास जताते हुए कहा- ‘आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे’

पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी: वित्त मंत्री

पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी: वित्त मंत्री

देश में LPG की कोई कमी नहीं, घरेलू रिफाइनरी उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि

देश में LPG की कोई कमी नहीं, घरेलू रिफाइनरी उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि

देशभर में रामनवमी की धूम, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

देशभर में रामनवमी की धूम, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

नवमी पर पीएम मोदी ने किया मां सिद्धिदात्री को नमन, देशवासियों के लिए मांगा लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद

नवमी पर पीएम मोदी ने किया मां सिद्धिदात्री को नमन, देशवासियों के लिए मांगा लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद

अयोध्या में रामनवमी की धूम: राम जन्मभूमि में अनुष्ठान शुरू, दर्शन को उमड़े भक्त

अयोध्या में रामनवमी की धूम: राम जन्मभूमि में अनुष्ठान शुरू, दर्शन को उमड़े भक्त

पीएम मोदी आज पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों से करेंगे बातचीत

पीएम मोदी आज पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों से करेंगे बातचीत

पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त

पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

कश्मीर में आतंकी नेटवर्क पर करारा प्रहार, CIK ने लश्कर-ए-तोएबा से जुड़े आतंकी मॉड्यूल की जांच में 10 स्थानों पर छापे मारे

कश्मीर में आतंकी नेटवर्क पर करारा प्रहार, CIK ने लश्कर-ए-तोएबा से जुड़े आतंकी मॉड्यूल की जांच में 10 स्थानों पर छापे मारे