Thursday, August 20, 2026
BREAKING
प्रिया भवानी शंकर ने 'इरुमुड़ी' के सफर को बताया बेहद खास, बोलीं-'फिल्म से कहीं ज्यादा यादें लेकर लौटी हूं' 'हस्तिनापुर के वीर' में जरासंध बने आभास मेहता, बोले-महाभारत का हिस्सा बनने का मौका नहीं छोड़ना चाहता था रणदीप हुड्डा के बर्थडे पर लिन लैशराम ने लुटाया प्यार, बोलीं- आपकी मासूमियत हमेशा बनी रहे एमएलएस: इंटर मियामी और फिलाडेल्फिया यूनियन मैच 2-2 से ड्रॉ लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे चीनी की कीमतों में उछाल के बीच सरकार ने थोक उपभोक्ताओं पर लागू की 15 दिन की स्टॉक सीमा शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी अगर बाल रूखे और बेजान हैं, तो लगाएं मेथी के दाने से बना हेयर मास्क, हफ्ते भर में दिखेगा फर्क

राष्ट्रीय

वंदे भारत स्लीपर और अमृत भारत एक्सप्रेस में टिकट रिफंड के नियम बदले, अब ज़रा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! नहीं मिलेगा पैसा वापस

21 जनवरी, 2026 12:55 PM

भारतीय रेलवे ने अपनी प्रीमियम ट्रेनों वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस और अमृत भारत-II एक्सप्रेस के टिकट कैंसिलेशन और रिफंड नियमों में बड़ा बदलाव किया है। रेल मंत्रालय ने इसके लिए रेलवे पैसेंजर्स (रद्दीकरण और किराया वापसी) संशोधन नियम, 2026 जारी किए हैं। नए नियमों के तहत अब यात्रियों को टिकट कैंसिल करते समय पहले से ज्यादा सतर्क रहना होगा। अगर तय समय सीमा में टिकट कैंसिल नहीं किया गया, तो पूरा किराया डूब सकता है और कोई रिफंड नहीं मिलेगा।

वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस: रिफंड के नए नियम

अब रिफंड पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपने ट्रेन चलने से कितने घंटे पहले टिकट कैंसिल किया है।

ट्रेन चलने से 72 घंटे से पहले

अगर आप ट्रेन के प्रस्थान समय से 72 घंटे से ज्यादा पहले टिकट कैंसिल करते हैं, तो
25% किराया काटा जाएगा
75% पैसा वापस मिलेगा

72 घंटे से 8 घंटे के बीच

अगर ट्रेन चलने में 72 घंटे से कम और 8 घंटे से ज्यादा समय बचा है और आप टिकट कैंसिल करते हैं, तो  50% किराया काट लिया जाएगा। सिर्फ 50% रकम ही रिफंड होगी।

8 घंटे से कम समय बचा हो

अगर ट्रेन के चलने में 8 घंटे से कम समय बचा है और टिकट कैंसिल किया जाता है, तो कोई रिफंड नहीं मिलेगा, पूरी टिकट राशि जब्त मानी जाएगी।

अमृत भारत-II एक्सप्रेस के लिए क्या नियम हैं?

अमृत भारत-II एक्सप्रेस के आरक्षित टिकटों (Reserved Tickets) पर वही नियम लागू होंगे जो वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस के लिए तय किए गए हैं।

अनारक्षित टिकटों (Unreserved Tickets) के मामले में पुराने नियम यानी नियम 5 ही लागू रहेंगे। इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

TDR फाइल करना अब और जरूरी

रेलवे ने साफ किया है कि वंदे भारत स्लीपर और अमृत भारत-II ट्रेनों में टिकट कैंसिलेशन की सीमा 72 घंटे तय की गई है। जबकि सामान्य ट्रेनों में यह सीमा अब भी 48 घंटे ही है।

अगर कोई यात्री ट्रेन चलने से 8 घंटे पहले तक टिकट कैंसिल नहीं करता और ऑनलाइन TDR (Ticket Deposit Receipt) भी फाइल नहीं करता तो उसे रिफंड का हकदार नहीं माना जाएगा, चाहे टिकट कन्फर्म ही क्यों न हो।

बाकी मामलों में कौन-से नियम लागू होंगे?

जहां वंदे भारत स्लीपर या अमृत भारत-II के लिए अलग से कोई नियम तय नहीं किए गए हैं, वहां पुराने नियम (नियम 1 से नियम 23) टिकट की स्थिति (कन्फर्म या वेटिंग) के अनुसार पहले की तरह ही लागू रहेंगे।

रेलवे की यात्रियों को सलाह

भारतीय रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि अगर यात्रा की योजना बदलती है या ट्रेन से जाना संभव नहीं है तो समय रहते टिकट कैंसिल या TDR फाइल करें, ताकि पैसे का नुकसान न हो।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन